Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैदान पर घटी दिलचस्प घटना, कोहली समझाने लगे तो अंपायर ने किया नजरअंदाज

पुणे : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे शुक्रवार (26 मार्च) को पुणे के गहुंजे स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची। मुकाबले में ना सिर्फ छक्कों की बारिश देखने को मिली, बल्कि ऐसे भी वाक्या देखने को मिले जो चर्चा का विषय बन गए। भारत जब बल्लेबीजी कर रहा था, तो आखिरी क्षणों में सैम कुरेन व हार्दिक पांड्या के बीच लड़ाई देखने को मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बेन स्टोक्स के बारे में अंपायरों के एक निर्णय पर नाराजगी जताई। इस बीच फील्ड अंपायर नितिन मेनन और भारत के कप्तान विराट कोहली के बीच एक दिलचस्प घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोहली समझाने लगे तो अंपायर ने किया नजरअंदाज
दरअसल, हुआ ऐसा हुआ कि जब भारत ने पहले बल्लेबाजी की, तो उन्होंने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए। इन रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड 25वें ओवर तक एक विकेट खोकर 167 रन बना चुका था। भारत के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भुवनेश्वर के ओवर की पांचवीं गेंद में स्टोक्स ने मिड विकेट की ओर एक साधारण शॉट लगाया और वह 2 रन के लिए दौड़े। वह पहला रन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद दूसरा रन पूरा कर रहे थे। इसी बीच कुलदीप यादव ने गेंद को पकड़ा और सीधे स्टंप पर फेंक दिया। उनके थ्रो ने स्टंप पर सटीक प्रहार किया और गिल्लियां उड़ गईं। तब तक स्टोक्स भी क्रीज पर लगभग पहुंच चुके थे। इतने में भारतीय टीम ने रन आउट की अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने आउट करार ना देते हुए मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा दिया।

थर्ड अंपायर भी फैसला करने में नाकाम रहा। स्टोक्स आउट हैं या नहीं, अंपायर पूरी तरह से स्पष्ट नहीं थे। हालांकि साफ दिख रहा था कि स्टोक्स क्रीज पार नहीं कर पाए हैं। उनका बल्ला क्रीज पर था, लेकिन क्रीज पार नहीं कर पाया। ऐसे में थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला कायम रखते हुए स्टोक्स को नाॅट आउट दे दिया।

इसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ी हैरान रह गए। वहीं कप्तान विराट कोहली भी अंपायर के फैसले पर हंस पड़े। ऐसे में वह मैदानी अंपायर को समझाने लगे कि बैट कैसा होता एज कैसा होता है। लेकिन अंपायर ने कोहली को नजरअंदाज किया। कोहली क्रीज के समीप नीचे बैठकर अंपायर को समझा रहे थे, लेकिन अंपायर ने कोहली की तरफ ध्यान नहीं दिया जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। ऐसे में 33 रन पर अपना पहला जीवनदान पाने के बाद, स्टोक्स ने भारतीय गेंदबाजों को अच्छी तरह से धोया। उन्होंने 52 गेंदों में 10 छक्के और 4 चौकों की मदद से 99 रन बनाए। अंत में, भुवनेश्वर ही थे जिन्होंने 35.2 ओवर में ऋषभ पंत के हाथों उन्हें कैच कराया।

Story first published: Saturday, March 27, 2021, 15:43 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+