IPL 2023: अम्बाती रायडू का बड़ा खुलासा, बताया ट्रॉफी उठाने से पहले धोनी ने क्या कहा?
Ambati Rayudu on MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह फैन्स का दिल जीत लेते हैं। उनके काम ही कुछ ऐसे ही होते हैं। आईपीएल में गुजरात के खिलाफ फाइनल मैच में जीत के बाद धोनी ने ट्रॉफी उठाने के लिए जडेजा और रायडू को भी साथ में लिया। इसे लेकर रायडू ने बड़ा खुलासा किया है।
एनडीटीवी के अनुसार रायडू ने कहा कि पोस्ट मैच सेरेमनी से पहले धोनी ने जडेजा और मुझसे कहा कि तुम दोनों भी ट्रॉफी उठाने में मेरे साथ रहो। धोनी ने हम दोनों के साथ ऐसा करने के लिए यह सही समय समझा। उनकी तरफ से यह बहुत ही खास चीज थी। मैं नहीं समझता कि ऐसा हुआ हो, वह ऐसे ही इन्सान हैं और दुनिया भी जानती है।
ऑस्ट्रेलिया को भारत से है डर, सोच रहे हैं कि टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी कौन से होंगे
धोनी के इस काम को हर किसी ने सराहा। उनके फैन्स की तरफ से तारीफ हुई। धोनी इसी तरह हैरान करने वाली चीजों के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर भी कई बार वह अलग तरह के फैसले लेते हैं। इसके अलावा उनके संन्यास लेने का फैसला भी चौंकाने वाला था।
अम्बाती रायडू के करियर का अंतिम मैच था इसलिए धोनी ने उनको ट्रॉफी जीतने की ख़ुशी में शामिल किया। जडेजा को भी बुलाने का एक खास कारण था। जडेजा ने अंतिम दो गेंदों में दो बड़े शॉट जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी। अंतिम गेंद पर जरूरी चौका जडेजा के बल्ले से ही आया था।
अम्बाती रायडू ने खेल को अलविदा कहते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि चेन्नई के साथ तीन खिताब और मुंबई इंडियंस के साथ 2013 में जीता हुए टाइटल मेरी यादों में हमेशा रहेगा। रायडू ने सपोर्ट के लिए हर किसी को थैंक्स कहा।
गौरतलब है कि अम्बाती रायडू और धोनी लम्बे समय तक साथ में खेले हैं। भारत ए से लेकर नेशनल टीम और बाद में आईपीएल तक उनका सफर काफी बड़ा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
