कोहली को सलाह देने पर कांबली हुए बुरी तरह ट्रोल, ट्विटर पर कहा था- मैं अगर कप्तान होता तो....
मुंबई: विराट कोहली सहित भारतीय क्रिकेट टीम की कलई इंग्लैंड में खुल गई है। ये खिलाड़ी घूमती हुई ड्यूक गेंद पर बैटिंग नहीं कर पा रहे हैं। अगला मुकाबला 'द ओवल' में है जहां पर बल्लेबाजी परिस्थितियां फिर भी काफी अच्छी मिलती हैं और अगर दोबारा इन बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया तो हैरानी नहीं होगी। लेकिन सवाल हमेशा यही बना रहेगा क्या बेहद स्विंग लेती हुई परिस्थितियों में मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम सहज है?
फिलहाल स्विंग के सामने खेलने में हुई नाकामी के चलते भारतीय बल्लेबाजों की किरकिरी का दौर है और 1-1 से बराबर हो चुकी सीरीज को गंवाने का भी खतरा है। इंग्लैंड काफी बढ़े हुए मनोबल के साथ चौथे मुकाबले में खेलने आएगा। बल्लेबाजों के बुरे प्रदर्शन ने टीम में कई खामियों को खोल दिया है। दरअसल भारत का हारना बहुत बड़ी बात नहीं है, पर जिस तरीके से हारे हैं उससे हंगामा बरतना लाजमी है।

कांबली ने कोहली को दिया सुझाव-
लीड्स की पहली पारी में भारतीय टीम केवल 78 रनों पर ही ढेर हो गई थी जबकि कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। यहां तक की दूसरी पारी में भी स्थिति एक समय ठीक लग रही थी लेकिन भारत ने अपने अंतिम 8 विकेट केवल 63 रन पर गंवा दिए और साबित कर दिया कि वह जल्दी से सुधरने वाले नहीं है।
दयनीय स्थिति पर भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपना सुझाव दिया है कि विराट कोहली को क्या करना चाहिए। बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज रहे विनोद कांबली ट्विटर पर लिखते हैं कि अजिंक्य रहाणे को आराम देने का समय आ चुका है और सूर्यकुमार यादव को ले लेना चाहिए। कांबली यह भी कहते हैं कि चार तेज गेंदबाजों को खिलाने की जगह अश्विन को टीम में लेना चाहिए और अगर वह कप्तान होते तो मध्यक्रम के बल्लेबाजों में आत्मविश्वास भरने के लिए उन सभी से बात करते।

कांबली को मुंबई लॉबी का आदमी बताया-
ट्विटर पर यूजर्स को कांबली की यह बात अच्छी नहीं लगी है कि उन्होंने सूर्यकुमार यादव का ही नाम क्यों सुझाया है जबकि बेंच पर मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी भी बाहर बैठे हैं। लोगों ने विनोद कांबली के ऊपर भेदभाव करने का आरोप लगाया है और उनको मुंबई लॉबी का बंदा बताया है। आप देख सकते हैं लोगों की प्रतिक्रिया किस तरह की है।
कांबली पर मुंबई का पक्ष लेने का आरोप लगाने के अलावा कई यूजर्स ने उनकी क्रिकेट सोच पर भी सवाल खड़े किए हैं। कुछ प्रतिक्रियाएं कहती हैं कि अगर सूर्यकुमार यादव भी कोहली एंड कंपनी की तरह स्लिप में कैच देकर आउट हो गए तो फिर कांबली किस खिलाड़ी को लेकर आएंगे, क्या श्रेयस अय्यर को लेकर आएंगे?

ऐसी रही प्रतिक्रियाएं-
फिलहाल इन सब के बीच 2 सितंबर से द ओवल में भारत और इंग्लैंड का चौथा टेस्ट मुकाबला शुरू होने जा रहा है। लगता है भारत जरूर कुछ बदलाव करेगा और घटिया गेंदबाजी कर रहे ईशांत शर्मा की जगह रविचंद्रन अश्विन का स्थान लगभग पक्का माना जा रहा है। दूसरी ओर, जिस तरह की परिपाटी विराट कोहली और अभी शास्त्री की रही है उसको देखते हुए सूर्यकुमार यादव का इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट में आना लगभग असंभव सा लगता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

