नयी दिल्ली 01दिसम्बर .वार्ता. पंजाब नेशनल बैंक .पीएनबी. ने आज गत चैम्पियन इंडियन आयल पर एक गोल से शानदार जीत दर्ज कर 18 वें लाल बहादुर शास्त्री हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया
पीएनबी की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है1 पीएनबी के लिए मैच का एकमात्र विजयी गोल कप्तान विकास टोप्पो ने 47वें मिनट में किया1 दोनों टीमें आधे समय तक गोल रहित बराबरी पर थीं
यहां शिवाजी स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में मुकाबला. हालांकि रोमांचक रहा लेकिन दोनों टीमें गोल करने के अवसर चूकती रहीं1 पीएनबी को मैच में जहां एक पेनल्टी कार्नर मिला वहीं इंडियन आयल को तीन पेनल्टी कार्नर मिले1 लेकिन दोनों ही टीमों ने अपने पेनल्टी कार्नर बेकार किये
पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद कप्तान विकास टोप्पो ने 47वें मिनट में शानदार मैदानी गोलकर पीएनबी को जो बढत दिलाई वह अंत तक कायम रही1 इंडियन आयल ने बराबरी का गोल पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली
पीएनबी का खिताब के लिए भारत पेट्रोलियम और नामधारी एकादश के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से मुकाबला होगा1 दूसरा सेमीफाइनल रविवार को खेला जाएगा
राज.उप्रेती.रमेश1902वार्ता