शुरू हो गई 100 देशों की दोस्ताना जंग
हैदराबाद, 14 अक्टूबरः भारतीय फौजों की जांबाजी और देश के सतरंगे तानेबाने की दिलफरेब नुमाइश के साथ आज यहां चौथे सैन्य विश्व खेलों में 100 से ज्यादा देशों के बीच दोस्ताना जंग शुरू हो गई.
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने यूरोप के बाहर पहली बार हो रहे इन खेलों का उद्घाटन किया. ओलंपिक रजत विजेता निशानेबाज मेजर राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने लौ जलाई और इसी के साथ आठ दिनों का यह खेल मेला शुरू हो गया. जी एम सी बालयोगी स्टेडियम में मौजूद 25 हजार दर्शकों ने 102 देशों के 6000 से अधिक एथलीटों और अधिकारियों की जोरदार अगवानी की.
भारतीय दल के ध्वज वाहक तुषार तोमर ने सभी एथलीटों की ओर से शपथ ली. सैन्य विश्व खेलों में पहली बार सौ से ज्यादा देश शरीक हो रहे हैं. इनमें अदने से बुकिना फासो से लेकर महाबली रूस तक शामिल है. दक्षिण और उत्तर कोरिया तथा अमरीका और ईरान के एथलीटों का कंधे से कंधा मिला कर चलना दुनिया के नक्शे पर अमन के संकल्प जैसा लग रहा था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications