CSK vs RR: चेन्नई के अनुभव पर भारी पड़ा चेतन साकरिया का जोश, आकाश चोपड़ा ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग को भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिये एक ऐसा मंच माना जाता है जिसने पिछले 13 सालों में भारतीय क्रिकेट को कई अच्छे खिलाड़ी दिये हैं, जिसके चलते आज भारतीय टीम का बेंच स्ट्रेंथ इतना मजबूत है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब भारतीय टीम के लगभग 9 अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गये थे तो उसको बावजूद भारतीय टीम ने डेब्यू कर रहे खिलाड़ियों के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कारनामा किया। युवा खिलाड़ियों की हर सीजन खोज करने वाले आईपीएल में इस साल भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। आईपीएल के 14वें सीजन में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो राजस्थान के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया को इस टूर्नामेंट की खोज कहना गलत नहीं होगा।
साकरिया ने पंजाब के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने का काम किया था और जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह युवा गेंदबाज खेलने उतरा तो क्रिकेट विशेषज्ञों को इस बात का इंतजार था कि चेन्नई के अनुभव और इस युवा गेंदबाज के बीच होनी वाली प्रतिस्पर्धा में किसकी जीत होगी।
और पढ़ें: वानखेड़े के मैदान पर धोनी ने दिलाई 2019 विश्व कप की याद, माही ने सुधारी गलती
हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गये मैच में चेतन साकरिया का जोश सीएसके के अनुभव पर भारी पड़ा जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस दौरान साकरिया ने सीएसके के सबसे दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना (18), अंबति रायडु (27) और एमएस धोनी (18) का विकेट हासिल करने का काम किया।
साकरिया की गेंदबाजी ने सभी दिग्गज खिलाड़ियों को अपना मुरीद कर लिया तो वहीं पर पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने जमकर तारीफ करते हुए कहा कि रायडु, रैना, धोनी का विकेट, साकरिया ने जोश बनाम अनुभव की लड़ाई में अपने जोश से जीत हासिल की है।
और पढ़ें: CSK vs RR: वानखेड़े के मैदान पर धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
आपको बता दें कि साकरिया के अलावा राजस्थान के लिये क्रिस मॉरिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये और मुस्तफिजुर रहमान, राहुल तेवतिया के खाते में भी एक-एक विकेट गया। वहीं पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले जयदेव उनादकट की इस मैच में जबरदस्त पिटाई हुई और 4 ओवर्स में 40 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications