स्कूल और कालेज में अनिवार्य हो सकता है खेल
ग्वालियर .12 फरवरी .वार्ता. केंद्र सरकार देश में खेल को प्रोत्साहित करने मकसद से इसे स्कूल और कालेज में एक अनिवार्य विषय के तौरपर शामिल करने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है
भारतीय खेल प्राधिकरण.साई. के महानिदेशक अरूण पंड्याा ने आज यहां लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है
उन्होंने कहा कि खेलों को स्कूली पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाने से बच्चों के समग्र विकास में काफी मदद मिलेगी1 उन्होंनेकहा कि स्कूलों के साथ ही कालेज स्तर पर भी खेलों को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है
उन्होंने कहा कि ऐसा करने से एक अरब से अधिक जनसंख्या वाले इस देश में प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से उनकी पहचान स्कूल में ही की जा सकेगी1 इससे भावी खिलाडियों को बेहतर प्रशिक्षण और खान.पान मुहैया कराया जा सकेगा
प्रेम.राणा 2234वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications