साक्षी झाला को श्रीसंत से धोनी की पत्नी साक्षी ने ही मिलवाया था, जो कि उनकी क्लासमेट थी। साक्षी झाला को आईपीएल में भी कई बार स्टेडियम में देखा गया।
फिक्सिंग के पैसों से दिया मोबाईल
बताया जाता है कि श्रीसंत ने स्पॉट फिक्सिंग से मिले पैसों से ही साक्षी झाला को एक महंगा मोबाइल दिया था। गौर हो कि प्रकरण की जांच के दौरान श्रीसंत की जिस गर्लफ्रेंड का नाम आया था। वह साक्षी झाला ही थी। वह श्रीसंत के साथ पिछले कई सालों से हैं। श्रीसंत फिक्सिंग के आरोप में 16 मई से 11 जून तक जेल में भी रह चुका है।
श्रीसंत के एक पारिवारिक व्यक्ति ने बताया कि वह जब से जेल से आये हैं लो प्रोफाइल जीवन ही गुजार रहे हैं। वह मीडिया से दूर हैं। उनके विवाह की तैयारियां उनके भाई कर रहे हैं। श्रीसंत की शादी 12 दिसंबर को गुरूवयूर में होगी और एक रिसेप्शन दो दिन बाद कोच्चि में होगा।
फिक्सिंग में नाम आने के बाद श्रीसंत का करिअर खत्म माना जा रहा है। अभी तक उन्होने टीम इंडिया की तरफ से 27 टेस्ट मैच खेलकर 87 और 53 वनडे में75 विकेट लिए हैं।