IPL 2021: 'अच्छा ना खेलकर' भी मिली जीत का मजा ले रहे हैं धोनी, जडेजा ने बताया कैसे पलटा मैच
नई दिल्लीः धोनी ने एक करीबी जीत हासिल की है। वे केकेआर के खिलाफ बल्ले से कुछ नहीं कर पाए लेकिन उनकी टीम अच्छी लय में है। सीएसके आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही क्योंकि 172 रनों के टारगेट को चेज करते हुए रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली और रविंद्र जडेजा ने अच्छी पारियां खेली।
जडेजा बहुत मारक थे और उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन बनाकर अपनी टीम की नैया पार कराने में अंतिम और सबसे तगड़ा धक्का लगाया।
मैन ऑफ द मैच दिए जाने के बाद जडेजा का कहना था, "यह मुश्किल हैं क्योंकि आप पांच गेंदों का क्रिकेट खेलने के बाद सफेद बॉल में वापस आते हो। मैं अपनी बैट स्विंग पर काम कर रहा था। मैं जो कर रहा था उसको फिर दोहराना चाहता था। मैच के सेकेंड लास्ट ओवर में बनाए गए रन हमारे लिए मैच पलटने वाले साबित हुए। लेकिन रितु और फाफ ने हमको शुरुआत अच्छी दी। आपको एक यूनिट के तौर पर कलेक्टिव होने की दरकार होती है चाहे वह बॉल हो या फिर बैट। मैं बस अपनी ताकत पर काम कर रहा था।"
तो वहीं धोनी का कहना है कि जीत हासिल करना सुखद है। कई बार आप अच्छा खेलकर हार जाते हैं। ये अच्छा है जब आपने इतना अच्छा नहीं खेला, फिर भी जीत आती है। दोनों टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला। हमने टुकड़ों में बढ़िया बॉलिंग की। तेज गेंदबाजों के लिए आसान नहीं था। हमने उनको छोटे स्पैल में बॉलिंग देने की कोशिश की। 170 का स्कोर सही था। हमने जिस तरह की शुरुआत की उस हिसाब से केकेआर को बधाई देनी होगी कि वे मैच को करीब ले आए। हमको भी विकेट को लेकर चिंता थी। कई बार जब विकेटों पर लगातार खेलते हैं तो ग्राउंड्समैन इनमें पानी डालकर थोड़ी घास छोड़ देते हैं। हम बस अपनी सीख से और मजबूत होकर वापसी कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स अब फिर से अंकतालिका में टॉप पर है। वे 10 में से 8 मुकाबले जीत चुके हैं। यहां पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नंबर एक और दो के लिए आंखमिचौली का खेल चल रहा है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन लय है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
