Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मोरिस, राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2021: आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मोरिस बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। क्रिस मोरिस के लिए राजस्थान रॉयल्स और किंग्स पंजाब की टीम ने बोली लगाई,लेकिन इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी और रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मोरिस को पिछले साल आरसीबी ने 10 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। लेकिन महज 9 मैच खेलने के बाद क्रिस मोरिस को आरसीबी ने रिलीज कर दिया। पिछले आईपीएल सीजन में मोरिस ने 9 मैच में 12 विकेट लिए थे जबकि महज 34 रन बनाए थे।

मोरिस ने आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अभी तक युवराज सिंह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 2015 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए क्रिस मोरिस को इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिकॉर्ड 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। बता दें कि क्रिस मोरिस ने आईपीएल में कुल 70 मैच खेले हैं, जिसमे उनके नाम 80 विकेट हैं और उनका औसत 7.81 का है। इसके अलावा बल्ले से उनके प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल में मोरिस ने 157 के स्ट्राइक रेट से कुल 551 रन बनाए हैं।

इससे पहले स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। स्मिथ को खरीदने के बाद दिल्ली की ओर से बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि मुझे लगा कि वो थोड़ा और महंगे जाएंगे, हम तो खुश हैं कि उन्हें हमे कम पैसे में मिल गए। हमारे प्लान के साथ गया, रिकी पोंटिंग और हमारा मैनेजमेंट खुश हैं। लोग कहते हैं कि उनका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है, लेकिन वो अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारे पास 8 खिलाड़ियों की दरकार है। हमारे पास कोर खिलाड़ी हैं, हम बैकअप खिलाड़ी चाहते थे, स्टीव स्मिथ हमे मिल गए हैं।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 16:43 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+