Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में केएल राहुल ने बनाया बतौर भारतीय बल्लेबाज सर्वोच्च स्कोर, तोड़ा पंत का रिकॉर्ड

IPL 2020, RCB vs KXIP: KL Rahul breaks many records with blistering hundred | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः केएल राहुल इस सीजन में पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान के तौर पर भूमिका संभाल रहे हैं और उनको कोच के तौर पर अनिल कुंबले का समर्थन मिला है जो खुलेतौर पर राहुल को बतौर कप्तान उज्जवल खिलाड़ी बता चुके हैं।

केएल राहुल क्या कर सकते हैं इसकी एक बानगी आईपीएल के मैच नंबर 6 में देखने को मिली जब उनके सामने अपने फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली की कमान वाली टीम आरसीबी थी।

अपना पहला मुकाबला जीतकर आई आरसीबी के हौसलों को राहुल ने पूरी तरह से पस्त करते हुए 69 गेंदों पर नाबाद 132 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

राहुल ने इसके साथ ही ऋषभ पंत के 128 नाबाद रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पंत ने सीजन 2018 में ये उपलब्धि हासिल की थी।

इतना ही नहीं यह बतौर कप्तान भी आईपीएल में अब तक बनाया सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले सीजन 2017 में यह कारनामा डेविड वार्नर के नाम थे जिन्होंने 126 रन बनाए थे।

केएल राहुल को उनकी पारी के दौरान 2 बार जीवनदान भी मिला। कप्तान विराट कोहली ने पहले 83 रन के स्कोर पर और फिर 89 के स्कोर पर दूसरा कैच छोड़ा जिसके बाद राहुल ने 49 रन और बनाये। राहुल के इन रनों के दम पर एक और रिकॉर्ड बना। आईपीएल के अंतिम दो ओवरों में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में राहुल दूसरे नंबर पर आ गए हैं जिन्होंने इन दो ओवरों में 9 गेंदों पर 42 रन ठोके।

इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर वन हैं जिन्होंने साल 2016 में 10 गेंदों पर 44 रन बनाए थे।

मजेदार बात यह है कि आरसीबी की टीम अकेले राहुल के जितने भी रन नहीं बना सकी और 17 ओवरों में 109 रन बनाकर ढेर हो गई। ऐसा आईपीएल में केवल छठी बार हुआ है जब विपक्षी टीम एक बल्लेबाज के रनों को पार नहीं कर सकी।

Story first published: Friday, September 25, 2020, 10:50 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+