ENG vs PAK T-20 : हार गया पाकिस्तान, लेकिन मोहम्मद हफीज ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला 25 अगस्त से शुरू हुई है। पहला मैच तो बारिश में धुल गया लेकिनन दूसरा मैच मैनचेस्टर में 30 अगस्त को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान को बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद भी बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान भले हार गया, लेकिन उनके ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने एक नया विश्व रिकाॅर्ड टी20 क्रिकेट में कायम कर दिया।

बनाया ये रिकाॅर्ड
दरअसल, हफीज ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 आई मैच में अपने टी20 क्रिकेट करियर में 2,000 रन पूरे किए हैं। इसके अलावा 39 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 54 विकेट भी पूरे किए हैं। ऐसे में वह 2000 रन बनाने और टी20 क्रिकेट में 50 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।

89 पारियों में हासिल किया ये मुकाम
इसके अलावा हफीज पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि दुनिया के 9वें बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 89 पारियों में 2 हजार रन पूरे किए हैं। अब उनके आगे पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक है, जिन्होंने 105 पारियों में 2323 रन बनाए हैं। हफीज को इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा टी20 आई मैच खेलने से पहले टी20 क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ आठ रनों की जरूरत थी।

बड़ा स्कोर करने के बावजूद भी हारे
वहीं मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर करने के बावजूद मैच हार गई। इंग्लैंड ने टाॅस जीता और पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। कप्तान बाबर आजम(56) और फखर जमान(36) ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। फिर तीसरे नंबर पर आए हफीज ने 36 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, जिसमें के 5 चाैके व 4 चाैके शामिल रहे, जिसकी बदाैलत टीम 4 विकेट पर 195 रन बना सकी। लेकिन जवाब में उतरी इंग्लैंड टीम ने शेष 5 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया। हफीज की पारी पर कप्तान इयोन मोर्गन भारी पड़ गए, जिन्होंने 33 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि डेविड मलान ने नाबाद 54 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। अब सीरीज का आखिरी निर्णायक मैच 1 सितंबर को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
