Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल को कैलेंडर में स्थान देने को तैयार है आईसीसी

दुबई. 26 फरवरी .वार्ता. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में शामिल करने के लिए तैयार है

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मैलकम स्पीड ने कहा कि आईपीएल में खेलने के लिए क्रिकेट बोर्ड अपने कार्यक्रमों में फेरबदल पर सहमत हो सकते हैं1 उन्होंने कहा कि अगर टीमों के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और आईसीसी की किसी स्पर्धा के प्रभावित हुए बिना कोई सहमति बनती है तो आईसीसी अगले वर्ष से आईपीएल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में जगह देने की अनुमति दे सकती है1 लेकिन इसके लिए आईसीसी के सात पूर्ण सदस्यों को इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना होगा

भारतीय उपमहाद्वीप के क्रिकेट बोर्ड चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में सात सप्ताह का अंतराल रखा जाए 1 ताकि उनके खिलाडी आईपीएल में खेल सकें1 अगर इस प्रस्ताव को हरींडी मिलती है तो टीमों के भविष्य के दौरों में भारी फेरबदल करना पडेगा ताकि खिलाडी अप्रैल..मई में होने वाले आईपीएल के 20..20 टूर्नामेंट में खेल सकें1 कैलेंडर में वर्ष 2012 तक टीमों के सभी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम दर्ज हैं

स्पीड ने हालांकि क्रिकेट खेलने वाले देशों को आगाह करते हुए कहा कि आईपीएल के कार्यक्रम से टीमों के अंतरराष्ट्रीय दौरे प्रभावित नहीं होने चाहिए1 उन्होंने कहा कि आईसीसी के सदस्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही सबकुछ है1 आईपीएल से भारत के अलावा अन्य किसी देश को कुछ भी आय नहीं होगी1 इसलिए उनके लिए जरूरी है कि वे अपने तय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के हिसाब से खेलें

उन्होंने कहा ..अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को उनके देशों ने आगे बढाया है1 आईपीएल की टीमों में उनकी मांग इसलिए है क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय खिलाडी हैं1 उनका पहला कर्तव्य अपने देश के लिए खेलना है1..प्रकाश प्रेम .1739वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+