Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India Vs Australia: दूसरे टेस्ट के लिए फिट जो बर्न्स, वार्रन-पुकोस्की पर संशय बरकरार

India Vs Australia: दूसरे टेस्ट मैच के लिए जो बर्न्स को फिट घोषित कर दिया गया है। चोटिल बर्न्स फिट होकर टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन विल पुकोस्की के खेलने पर अभी भी संशय बरकरार है। बता दें कि पहले टेस्ट मैच के दौरान जो बर्न्स की कोहनी पर चोट लग गई थी, जिसके बाद अगले टेस्ट मैच में उनके खेलने पर सवाल खड़ा हो रहा था। बर्न्स ने पहले मैच में 51 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमरा की गेंद पर बर्न्स चोटिल हो गए थे, जिसके बाद स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया था। लेकिन स्कैन के बाद वह फिट पाए गए और उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए फिट घोषित कर दिया गया। दूसरे टेस्ट मैच बर्न्स का साथ देने के लिए दूसरा सलामी बल्लेबाज कौन आएगा इसपर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। डेविड वार्नर शनिवार को मेलबर्न पहुंचे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वह दूसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं, हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।

बता दें कि भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान पुकोस्की के हेलमेट पर गेंद लग गई थी। हालांकि अभी तक पुकोस्की को लेकर भी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है। अहम बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के 9 खिलाड़ी अबतक घायल हो चुके हैं और उनका कनकशन लिया जा चुका है। फिलहाल मैथ्यू वेड टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में वेड और बर्न्स ने 70 रनों की साझेदारी की थी। बर्न्स को लेकर टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा कि बर्न्स टीम का काफी अहम हिस्सा हैं।

Story first published: Sunday, December 20, 2020, 13:49 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+