कोरोना काल में शादी के बंधन में बंधा ये भारतीय क्रिकेटर, सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही पहुंचे
नई दिल्ली। कोरोना काल में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के धांसू खिलाड़ी केएस भरत शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 5 अगस्त को अंजली के साथ सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विशाखापट्टनम में एक सादे समारोह में शादी की।

सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही पहुंचे
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में शादी का जश्न में सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही पहुंचे थे। जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय वन-डे टीम में ऋषभ पंत के कवर के तौर पर भरत को शामिल किया गया था लेकिन उन्हें मैच खेलने का माैका नहीं मिला। शामिल किए गए भरत अब तक भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।

ऐसा है करियर
बता दें कि 3 अक्तूबर 1993 को पैदा हुए भरत ने 69 फर्स्ट क्लास मैचों में 37.58 की औसत से 8 शतक और 20 अर्धशतक की मदद से कुल 3909 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 46 लिस्ट-ए गेम और 37 टी-20 मैच भी खेले हैं, जिसमें कुल तीन शतक और छह अर्धशतक हैं। वहीं घरेलू क्रिकेट में हर प्रारूप में उन्होंने विकेट से पीछे 400 से ज्यादा शिकार किए हैं। उन्होंने विजाग के ग्रीन पार्क होटल में शादी की और कोविड19 महामारी की वजह से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सिर्फ चुनिंदा गेस्ट को ही इस समारोह में शामिल किया।
|
लगाया था तिहरा शतक
इंडिया ए और भारतीय डोमेस्टिक सर्किट में एक शानदार खिलाड़ी समझे जाने वाले भरत 2015 में रणजी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। उस पारी में 311 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 38 चौके और छह छक्के की मदद से 308 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
