फ्रेंच ओपन: सफीना क्वार्टर फाइनल में

By Staff
पेरिस। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी रूस की दिनारा सफीना फ्रेंच ओपन के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सफीना ने फ्रांस की एरावान रेजाई को 6-1, 6-0 से शिकस्‍त दी।

अगले दौर में सफीना की भिड़ंत नौवीं वरीयता प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका या फिर मौजूदा चैंपियन सर्बिया की एना इवानोविक से हो सकती है। पिछले साल इवानोविक ने सफीना को हराकर खिताब जीता था। उधर, लिएंडर पेस और उनकी महिला जोड़ीदार जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की हार के साथ मिश्रित युगल मुकाबलों में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।

मिश्रित युगल में भारत की चुनौती समाप्‍त

पहले दौर के मुकाबले में वर्जिनिया राजानो और जेफ कोएट्जी की जोड़ी को 6-3, 6-3 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाने वाली पेस-ब्लैक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को रविवार को तीसरे दौर के लिए खेले गए मुकाबले में सिबली बैमर और लुकास कुबोट की जोड़ी ने 6-0, 1-6, 10-6 से पराजित किया।

मिश्रित युगल वर्ग में भारत की चुनौती पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। महेश भूपति और सानिया मिर्जा के रूप में यहां चुनौती पेश कर रही एक अन्य भारतीय जोड़ी पहले ही बाहर हो चुकी है। आस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीतने वाली भूपति-सानिया की जोड़ी को फ्रांस की नताली डेसी और इजरायल के एंडी रैम ने सीधे सेटों में 6-1, 7-5 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, June 1, 2009, 11:12 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+