Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

120 देशों में इस बार देखे जा सकते हैं IPL के मैच, लेकिन पाकिस्तान में नहीं देख सकेंगे लोग

नई दिल्ली। आईपीएल का 14वां सीजन इस बार और बड़ा होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार आईपीएल के मैचों का प्रसारण 120 देशों में लाइव कराया जाएगा। भारत में आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर मैचों का प्रसारण 8 भाषाओं में कराएगा, जिसे स्टार नेटवर्क के 24 चैनलों पर दिखाया जाएगा। साथ ही डिज्नी हॉटस्टार पर भी आईपीएल के मैचों को लाइव दिखाया जएगा। यही नहीं इसके अलावा 120 देशों में मैचों को लाइव देखा जा सकता है।

आईपीएल के इस सीजन के दुनिया के तकरीबन हर हिस्से में देखा जा सकता है। स्टार इंडिया के पास आईपीएल के प्रसारण का आधिकारिक राइट है और स्टार ने दुनियाभर में मैचों के प्रसारण के लिए अलग-अलग ब्रॉडकास्टर से करार किया है। भारत में क्रिकेट के फैंस 8 अलग-अलग भाषाओं में मैच को देख सकते हैं। हिंदी,अंग्रेजी के अलावा 6 क्षेत्रीय भाषाओं में मैचों का प्रसारण किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स-1 एचडी और एसडी पर हिंदी में मैच को देखा जा सकता है। जबकि स्टार के दूसरे चैनल पर इसे अंग्रेजी भाषा में देखा जा सकता है।

अहम बात यह है कि पाकिस्तान में आईपीएल के मैचों को नहीं देखा जा सकता है। इसके अलावा ब्रॉडकास्टार की ओर से इंडियन सबकॉन्टिनेंट जैसे बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी मैचों के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में फॉक्स स्पोर्ट्स पर मैचों को देखा जा सकता है। वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया, साउथ अमेरिका, यूरोप में यप टीवी पर मैचों को देखा जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका, मिडल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका में सुपर स्पोर्ट और बीइन स्पोर्ट्स पर मैचों को देखा जा सकता है। अमेरिका कनाडा में विलो टीवी पर आईपीएल के मैचों को देखा जा सकता है। बता दें कि आईपीएल के सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 11:34 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+