T-20 : युवराज सिंह ने की छक्कों की बरसात, सचिन ने ठोका तूफानी अर्धशतक
रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 13वें मुकाबले में इंडियंस लिजेंड्स के बल्लेबाज साउथ अफ्रीका लिजेंड्स की धज्जियां उड़ाते दिखे। साउथ अफ्रीका लिजेंड्स के कप्तान जोंटी रोड्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर की तूफानी पारियों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। ओपन वीरेंद्र सहवाग महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 37 गेंदों में 60 रन जड़ते हुए टीम को संभाला। उनकी पारी में 9 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा।
युवराज ने जड़े लगातार 4 छक्के
वहीं चाैथे नंबर पर आए 'सिक्सर किंग' नाम से मशहूर युवराज सिंह ने छक्कों की बरसात करते हुए अपना पुराना रंग दिखाया। युवराज ने 22 गेंदों में नाबाद 52 रन जड़े, जिसमें 2 चाैके तो 6 दनदनाते छक्के शामिल रहे। इस बीच उन्होंने लगातार छक्के भी उड़ाए। जेंडर डी ब्रुइन पारी का 18वां ओवर फेंकने आए। सामने युवराज थे। पहली गेंद खाली निकलने के बाद युवराज ने अगली 4 गेंदों में लगातार छक्के जड़ते हुए पुरानी यादें ताजा कर दीं। इस ओवर में युवराज ने 24 रन बटोरे।
इन दो बल्लेबाजों के अलावा एस बद्रीनाथ ने 34 गेंदों में 42 रन बनाए। वह रिटायर्ड हर्ट हुए। युसूफ पठान ने 2 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 10 गेंदों में नाबाद 23 रन जड़े। वहीं मनप्रीत गोनी ने 9 गेंदों में नाबाद 16 रन जड़े जिसकी बदाैलत इंडिया लिजेंड्स ने निर्धारिक 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 204 रन बना दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
