दीपक ने DRS के लिए की थी जोरदार अपील, धोनी ने इसलिए ठुकराई उनकी मांग
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने कल (16 अप्रैल) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने केएल राहुल की पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच में 4 विकेट लिए और चेन्नई की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन उनकी गेंदबाजी के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब दीपक के पास एक ही ओवर में तीन विकेट लेने का मौका था। हालांकि, उनके जबरदस्त अपील के बावजूद कप्तान एमएस धोनी ने डीआरएस नहीं लिया। अब मैच के बाद धोनी ने खुद इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
एक ओवर में तीन विकेट लेने का मौका था
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के गेंदबाजों ने, खासकर दीपक चाहर ने, फैसले को सही ठहराया। पांचवें ओवर में पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 19 रन था। दीपक ने सभी चार बल्लेबाजों को आउट किया था। उन्होंने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस गेल और चौथी में निकोलस पूरन को आउट किया।
इसी तरह, पांचवीं गेंद पर उनकी इनस्विंग ने शाहरुख खान को चकमा दे दिया और गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। इस बार अम्पायरों से दृढ़ता से अपील की। लेकिन अंपायरों ने उन्हें नाॅट आउट दिया। यह देखकर दीपक चाहर ने धोनी से DRS लेने का अनुरोध किया। हालांकि, धोनी ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।
मैच के बाद जब धोनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि गेंद बहुत ऊंची थी। इसलिए मैंने उसे डीआरएस लेने से मना कर दिया। मुझे हमेशा लगता है कि DRS खेल में बड़ी गलतियों को ठीक करने के लिए है न कि अनावश्यक जोखिम लेने के लिए। आप तभी जोखिम उठा सकते हैं जब कोई महत्वपूर्ण बल्लेबाजी कर रहा हो। " हालांकि, दीपक चाहर को चार ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications