सागर राणा मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के एक और सहयोगी को पकड़ा

Sagar Murder Case: Sushil Kumar का एक और साथी रोहित करोर दिल्ली पुलिस के शिकंजे में | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पहलवान सागर राणा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एक के बाद एक लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। अब पुलिस को सुशील कुमार के एक और सहयोगी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने रोहित करोर को गिरफ्तार कर लिया है जोकि सुशील कुमार के करीबी हैं और उनके तार सागर राणा हत्याकांड से जुड़े हैं। बता दें दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अबतक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस तरह से सुशील कुमार का नाम इस मामले में सामने आया है उसके बाद से लगातार यह हत्याकांड सुर्खियों में है। फिलहाल सुशील कुमार दिल्ली पुलिस की रिमांड में है, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सुशील कुमार की रिमांड दी है।

आरोप है कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहलवान सागर राणा के साथ 4 मई को मारपीट की थी। इन लोगों ने दिल्ली के छत्रसाल मैदान में सागर राणा के साथ मारपीट की थी, जिसके अगले दिन सागर की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से ही सुशील कुमार फरार थे, जिनकी तलाश में पुलिस ने लगातार छापेमारी करनी शुरू कर दी थी और सुशील कुमार के खिलाफ एक लाख रुपए के इनाम की भी घोषणा कर दी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की टीम सुशील कुमार से पूछताछ कर रही है, पुलिस का कहना है कि सुशील कुमार इस मामले की पूछताछ में मदद नहीं कर रहे हैं।

सुशील कुमार और अजय कुमार को पुलिस ने रविवार को दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया था। ये दोनों लोग स्कूटर से जा रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के तीन अलग-अलग ठिकानों मॉडल टाउन, शालीमार बाग, छत्रसाल मैदान का दौरा किया और पूरे घटनाक्रम का फिर से चित्रण किया। बहरहाल इस पूरे मामले में जिस तरह से मीडिया रिपोर्टिंग कर रहा है उसके खिलाफ सुशील कुमार की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और उन्होंने इस याचिका में कोर्ट से अपील की है कि सुशील कुमार के खिलाफ सनसनीखेज रिपोर्टिंग पर रोक लगाई जाए। इस याचिका पर दिल्ली की कोर्ट आज सुनवाई करेगी।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 11:27 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+