IPL 2020: लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली, आरसीबी को 6 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने का काम किया है। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 अंक के साथ लीग स्टेज में दूसरे पायदान पर खत्म हुई और मुंबई के साथ पहले क्वॉलिफायर में अपनी जगह बनाई।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने भी तीसरे स्थान पर क्वॉलिफाई कर लिया और अब वह एलिमिनेटर में चौथी टीम का इंतजार कर रही है। दिल्ली की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और रबाडा - नॉर्किये के दम पर आरसीबी की टीम को महज 152 रनों पर रोकने में कामयाब रहे।
और पढ़ें: IPL 2020: दिनेश कार्तिक बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लपका बेन स्टोक्स का कैच, वीडियो वायरल
वहीं रनों का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये पृथ्वी शॉ एक बार फिर 9 रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गये, हालांकि दूसरे छोर पर खड़े शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेली और दूसरे विकेट के लिये 88 रनों की अहम साझेदारी की।
इस दौरान शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का 40वां अर्धशतक पूरा किया और 41 गेंदों में 6 चौके की मदद से 54 रनों की पारी खेली। वहीं शाहबाज अहमद ने धवन को शिवम दुबे को कैच कराकर दिल्ली को दूसरा झटका दिया।
और पढ़ें: DC vs RCB: पाड्डिकल-डिविलियर्स ने बचाई आरसीबी की लाज, दिल्ली को जीत के लिये 153 रनों की दरकार
वहीं अजिंक्य रहाणे ने आरसीबी के खिलाफ अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस हासिल किया और 46 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली और आईपीएल करियर का 28वां अर्धशतक पूरा किया। वाशिंगटन सुंदर ने रहाणे को कैच आउट कराया।
कप्तान श्रेयस अय्यर (7) बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गये। अंत में ऋषभ पंत और मार्कस स्टॉयनिस ने टीम को 19वें ओवर में 6 विकेट से जीत दिलाने में कामयाब रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications