Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक-दूजे के हुए अर्चना-विजेन्द्र, राहुल ने लगाये शादी में चार चांद

Vijender Singh, Rahul Gandhi
दिल्ली। आखिरकार इंतजार की घड़िया खत्म हुई और भारत के सपूत स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह और इंजीनियर अर्चना पति-पत्नी बन गये। अब से थोड़ी देर पहले संपन्न हुई शादी में अर्चना-विजेन्द्र ने अग्नि के सात फेरे ले कर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खायी। बेहद ही गुपचुप ढंग से रचाई जा रही इस शादी में चार चांद तब लग गये जब कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी अचानक शादी में पहुंच गये। अपने बीच राहुल को पाकर विजेन्द्र और उनका परिवार एकदम से उत्साहित हो गया। गौरतलब है कि विजेन्द्र और राहुल एक -दूसरे के अपना मित्र बताते हैं।

राहुल ने थोड़ी देर तक समारोह में शिरकत की। उन्होंने नवयुगल को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले विजेन्द्र ने मीडिया को अपनी शादी की खबर से बिल्कुल दूर रखा था। वो नहीं चाहते थे कि उनकी शादी की खबर लोगों की चर्चा का केन्द्र बनें। लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया और शादी की बात मीडिया के सामने आ गई।

आपको बता दें कि विजेन्द्र की पत्नी अर्चना सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो दिल्ली में ही काम करती हैं। हरियाणा निवासी विजेन्द्र का कहना है कि उनकी पत्नी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। दिल्ली के फ्लाइंग क्लब में विजेन्द्र की शादी संपन्न हुई। जिसमें काफी करीबी लोग शामिल हुए। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन विजेन्द्र के पैतृक गांव गांव कालूवास में होगा। फिलहाल अब सबकी नजर विजेन्द्र और अर्चना के हनीमून पर है, जिसकी जगह अभी तय नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+