ENG vs PAK: डेब्यू मैच में हैदर अली ने लगाया 28 गेंदों में पचासा, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को समाप्त हुई द्विपक्षीय सीरीज के आखिरी मैच में 19 साल के हैदर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलते हुए डेब्यू किया। किसी भी युवा खिलाड़ी के लिये उसका डेब्यू मैच काफी खास रहता है और वह इसे यादगार बनाना चाहता है, पर पाकिस्तान के लिये हैदर अली ने वाकई में इसे यादगार बनाते हुए रिकॉर्ड पारी खेली और कई दिग्गज रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिये।
और पढ़ें: CPL 2020: महज 27 रन पर खो दिये थे 8 विकेट, पर सैंटनर-राशिद ने बचाई लाज, फिर भी मिली हार
पाकिस्तान के लिये दायें हाथ के हैदर अली ने अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और पाकिस्तान के लिये ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये। हैदर अली ने पाकिस्तान के लिये मोहम्मद आसिफ के साथ शानदार साझेदारी की और पाकिस्तान को मैच जिताकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की। हैदर अली ने उमर अमीन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पाकिस्तान के लिये डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उमर अमीन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन बनाए थे।
और पढ़ें: IPL 2020: देश वापस लौटेंगे मुंबई इंडियंस के 'यॉर्कर किंग', उनकी जगह खेलेंगे जेम्स पैटिंसन

हाफिज- अली ने की शानदार साझेदारी
पाकिस्तान के लिये टीम के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली जबकि युवा बल्लेबाज हैदर अली ने 54 रन की पारी खेली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 190 रन बनाये।
हैदर अली और मोहम्मद हाफीज के बीच में लगभग 20 साल का अंतर है। लेकिन जब यह दोनों खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनका स्ट्रोक प्ले काफी हद तक एक जैसा लग रहा था। पाकिस्तान ने पारी की शुरुआत करते हुए 32 रन पर अपने 2 विकेट खो दिये थे लेकिन तभी दोनों ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी पूरी की।

हैदर अली ने 28 गेंदों में लगाया अर्धशतक
पाकिस्तान के लिये हैदर अली ने डेब्यू करते हुए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी। पाकिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज फखर जमां सिर्फ एक रन बनाकर बोल्ड हो गये थे। हैदर अली ने यहां पर पारी को संभाला और महज 28 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अर्धशतक पूरा किया। हैदर अली ने अपनी 33 गेंद की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 54 रनों की पारी खेली।
मैच के बाद मोहम्मद हफीज ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'उन्होंने दबाव में अच्छी बल्लेबाज की। मैं बस उन्हें सपॉर्ट करने की कोशिश कर रहा था।'

5 रन से रोमांचक मैच जीता पाकिस्तान
इंग्लैंड का स्कोर एक समय पर चार विकेट पर 69 रन था लेकिन यहां से मोईन अली ने 33 गेंद पर 61 रन बनाकर अपनी टीम के लिए उम्मीदें जिंदा रखीं। लेकिन चोटिल मोहम्मद आमिर की जगह टीम में शामिल किए गए वहाब रियाज ने पहले क्रिस जॉर्डन को रन आउट किया और फिर मोईन को अपनी ही गेंद पर कैच कर स्कोर 8 विकेट पर 174 रन पहुंचा दिया।
आखिरी दो गेंद पर इंग्लैंड को 12 रन चाहिए थे।। टॉम करन ने छक्का लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन हारिस राउफ ने आखिरी गेंद पर यॉर्कर फेंककर पाकिस्तान को मैच जितवा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
