IPL 2020: जसप्रीत बुमराह या ट्रेंट बोल्ट- डिकॉक ने बताया किसका सामना करना है मुश्किल
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के 13 वें संस्करण का समापन धीरे-धीरे होने जा रहा है और कुछ हद तक प्लेऑफ की तीन टीमों के बारे में जानकारी मिलने लगी है। चौथी टीम के तौर पर रस्साकसी हो सकती है जो सीजन की रोमांचकता के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन जो भी है मुंबई इंडियंस निश्चित तौर पर प्लेऑफ खेलने जा रही है। जिस तरह की ये टीम है और जिस तरह की इसकी फॉर्म है उसको देखते हुए इसमें दो राय नहीं है।
इस टीम की शान हैं दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान और तेजतर्रार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, जो बुधवार को एक दिलचस्प खेल में शामिल थे, जहां उन्होंने प्रदान किए गए दो विकल्पों में से एक चीज को चुना। उसी की क्लिप एमआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा की गई थी। बातचीत के दौरान, डि कॉक ने पेय पदार्थों और स्थानों के अपने व्यक्तिगत विकल्पों से संबंधित कुछ दिलचस्प चुटकी लीं।
इसके अलावा, मुंबई के सलामी बल्लेबाज ने क्रिकेट के खेल से संबंधित अपनी पसंद का भी खुलासा किया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह दस्ताने के बिना बल्लेबाजी करना चाहते हैं या बिना पैड के बल्लेबाजी करना चाहते हैं, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बाद वाले को चुना।
इस बातचीत का मुख्य आकर्षण तब था जब क्विंटन को आधुनिक युग के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और भारत के जसप्रीत बुमराह के बीच चयन करने के लिए कहा गया। इस बात का जवाब देने के लिए कि नेट में सामना करने के लिए कौन सा तेज गेंदबाज मुश्किल है, डि कॉक ने बुमराह को चुना। बुमराह और बोल्ट दोनों ने खासतौर पर डेथ ओवरों में मुंबई इंडियंस के पेस अटैक को प्रभावी ढंग से संभाला है। आईपीएल 2020 में जसप्रीत के नाम 15 विकेट हैं, वहीं ट्रेंट 12 विकेटों के साथ पीछे नहीं हैं।
बाद में वीडियो में, 27 वर्षीय ने यह भी खुलासा किया कि वह फ्लाइंग कैच और तेज स्टंपिंग के बीच विकेटकीपर के रूप में क्या पसंद करते हैं? उन्होंने यह भी जवाब दिया कि कुणाल पांड्या या राहुल चाहर में किसकी बॉलिगं पर विकेटकीपिंग करना मुश्किल है, पर भी जवाब दिया। पहले सवाल के लिए, विकेटकीपर-बल्लेबाज बल्लेबाज ने प्लाइंग कैच को चुना जबकि दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने स्पिनर राहुल चाहर का नाम दिया।
⚡️ Boult or Bumrah 💥 - Who is tougher to face?
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 21, 2020
Quinny reveals!#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @QuinnyDeKock69 pic.twitter.com/upjb42Hk75
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
