जूनियर एशियाई चैंपियनशिप: साजन ने पहले दिन जीता गोल्ड, 4 पदक भारत के नाम

नई दिल्ली। भारत के ग्रीको रोमन पहलवान साजन ने यहां जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के शुरुआती दिन 77 किग्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, इसकी बदौलत मेजबान देश भारत ने पहले दिन चार पदक अपने नाम किए। भारत ने एक स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। आज खेल रहे पांच भारतीयों में से चार ने पदक प्राप्त किए, जबकि मंजीत ने चोट के कारण हटने का फैसला किया। बता दें कि साजन ने भारत के लिए स्वर्ण पदक से खाता खोला जबकि विजय (55 किग्रा) और आर्यन पवार (130 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किए। कुमार सुनील ने 87 किग्रा में कांस्य पदक जीता। साजन ने ईरान के शयान हुसैन अफीफी को 3-0 से हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पिछले साल उन्होंने जूनियर विश्व कप में कांस्य जीता था।

जीत के बाद दी प्रतिक्रियाः इस सफलता के बाद साजन ने कहा कि मैं स्वर्ण पदक जीतकर खुश हूं। मैंने पिछले साल दो कांस्य जीते थे। जूनियर एशिया और जूनियर विश्व में। यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण है। मेरे कोच की रणनीति कारगर रही।' विजय को 55 किग्रा वर्ग में ईरान के पूया मोहम्मद नासरपुर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़। वहीं आर्यन को 130 किग्रा वर्ग के फाइनल में ईरान के अमीन मोहम्मदजमान मिरजाजादेह से 1-2 से हार मिली। 87 किग्रा में कुमार सुनील को जापान के तोयोमुरा हिरोतो से तकनीकी आधार पर हारकर कांस्य पदक मिला। वह सेमीफाइनल में भी ईरान के एम सारावी से तकनीकी आधार पर पराजित हुए थे। मंजीत को 63 किग्रा में भाग लेना था, लेकिन चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 11:23 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+