Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉमनवेल्थ वर्ल्ड चैंपियनशिपः साक्षी मलिक, सुशील कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

जोहान्सबर्ग। ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और साक्षी मलिक ने जोहान्सबर्ग में आयोजित कॉमनवेल्थ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है। 2016 में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी ने 62 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में न्यूजीलैंड की ताला टूनाइन फोर्ड को 13-2 से पराजित किया और भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल जीत लिया।

बता दें कि इससे पहले कुश्ती में वापसी कर रहे सुशील कुमार ने पुरुषों के 74 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। सुशील ने दक्षिण अफ्रीका के फेवरेट कहे जाने वाले जोहान्स पेट्रस को हराकर खिताब जीता था।

सुशील ने अपने दक्षिण अफ्रीकी प्रतिद्वंद्वी को खुद पर हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया और उन्होंने 8-0 से मुकाबला अपने नाम किया। जीत के साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल स्तर पर अपना पांचवां खिताब जीता है। पुरुषों की फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवान बजरंग (65 किग्रा), जितेंदर (79 किग्रा) और सुमित (125 किग्रा) ने सभी आयोजनों में स्वर्ण पदक जीते।

हितेंद्र (125 किग्रा), सोमवीर (92 किग्रा) और जितेंदर (79 किग्रा) को कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। भारतीय महिलाओं ने प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व स्थापित किया। भारतीय बेटियों ने सभी 10 श्रेणियों में से प्रत्येक में स्वर्ण पदक जीता।

मलिक के अलावा, किरण (72 किग्रा), दिव्या कक्रान (68 किग्रा) और रितु मलिक (65 किग्रा) अपनी संबंधित श्रेणियों में चैंपियन बनीं। जबकि पूजा (76 किग्रा) और रवीता (59 किग्रा) ने रजत पदक जीते। कविता (76 किग्रा) और मनु तोमर (72 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

Story first published: Monday, December 18, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+