सचिन तेंदुलकर से महज एक कदम दूर है वंडर किड पृथ्वी शॉ, किया एक बड़ा धमाका
नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतते जा रहे हैं। अभी हाल ही में 18 साल के हुए क्रिकेट के इस वंडर ब्वॉय ने एक और कारनामा कर दिखाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुंबई के इस युवा बल्लेबाज ने अपने सातवें प्रथम श्रेणी मैच में ही पांचवां शतक जड़ दिया है। यह उनकी कुल 13वीं पारी थी। पृथ्वी शॉ के शतक ने मुंबई को आंध्र प्रदेश के खिलाफ 64/3 के स्कोर से 162/3 तक पहुंचने में मदद की।
पृथ्वी कम उम्र में बिना इंटरनेशनल मैच खेले क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बना रहे हैं, जिसे हजारों क्रिकेटरों में एक या दो ही खिलाड़ी ऐसा कारनामा कर पाते हैं। आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी मैच में मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने 65.90 के स्ट्राइट रेट से 173 गेंदों पर 114 रन बनाए। इस इनिंग में उन्होंने कुल 14 चौके और 1 छक्का भी जड़ा।
रणजी में इस उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले शॉ पहले खिलाड़ी बन गए हैं। प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शॉ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वे सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल दो कदम दूर हैं। सचिन ने 18 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7 शतक बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 18 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी में कुल 7 सेंचुरी जड़ी थी।
बता दें कि शॉ को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में नहीं चुना गया था। अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने तब शॉ को फर्स्ट क्लास क्रिकेट पर ध्यान देने को कहा था। हालांकि शॉ यहां कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः- INDvSL: भारत पर कहर बरपा रहे सुरंगा लकमल के पारों में आज भी भरे हैं गोली के छर्रे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
