For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

RIO : कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों ने लगाए एकदम सटीक दांव, साक्षी मलिक और विनेश फोगट जीतीं

रियो डी जेनेरियो। 31वें ओलंपिक के 12वें दिन रियो में भारत के लिए मिश्रित खबरें आई हैं। बैडमिंटन में किदाम्बी श्रीकांत चीनी विरोधी लिन डैन के सामने तीन सेटों के मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। वहीं बुधवार को कुश्ती से दो अच्छी खबरें आई हैं। अपने चीनी प्रतिद्वंदी लिन डैन से 21-18, 11-21, 21-6 से हारकर बाहर हुए किदाम्बी श्रीकांत

vinesh विनेश फोगट

कुश्ती में महिलाओं ने रखा मान

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक 58 किलोग्राम की फ्रीस्टाइल कुश्ती में जीतकर प्री-क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने स्वीडन की योहाना मैटसन को मात दी।

वहीं एक अन्य मुकाबले में 48 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबले में ​हरियाणा की विनेश फोगट ने रोमानिया की एमिलिया एलीना वूक को 11-0 से हराकर क्वॉर्टरफाइनल में जगह बना ली है।

Video:अपने प्राइवेट पार्ट की वजह से रियो ओलंपिक से बाहर हुआ एथलीट

अंतिम लम्हों में नसीब हुई जीत

साक्षी मलिक को योहाना मैटसन ने पहले सेट में 4-0 से हराया तो लगा कि मुकाबला भारत के हाथ से निकल गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे सेट में बाजी पूरी तरह पलट गई और मुकाबला भारत के पक्ष में आ गया। साक्षी ने दमदार वापसी करते हुए योहाना को दूसरे सेट में 5-4 से हरा दिया।

हरियाणवी छोरी ने ​भी किया कमाल

संयोगवश, साक्षी को यह जीत मैच के अंतिम लम्हों में नसीब हुई। वहीं इसके बाद 48 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल कुश्ती मुकाबले में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगट ने भी रोमानिया की एमिलिया एलीना वूक को धूल चटा दी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+