Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आगामी दो विश्व कप के लिए भारत में मिले अनुभव का फायदा उठाएंगे सैम बिलिंग्स

नई दिल्ली। भारत 021 में टी-20 विश्व कप और 2023 में 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। भारतीय टीम के लिए यहां खेलना तो आसान होगा लेकिन विदेशी टीमों को यहां पिच का मिजाज समझने के लिए पूरा जोर लगाना पड़ेगा। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सैम बिलिंग्स आगामी दो विश्व कप में आईपीएल के जरिए मिले अनुभव का उपयोग करेंगे। उनका मानना है कि इंग्लैंड की वनडे टीम काफी मजबूत है लेकिन कहा कि भारत में आगामी दो विश्व कप में खेलने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के अनुभव से उन्हें काफी फायदा होगा। जो डेनली के पीठ में चोट लगने के बाद टीम में शामिल किए गए बिलिंग्स ने गुरुवार को शुरुआती वनडे में नाबाद 67 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को आयरलैंड पर छह विकेट से जीत दिलाई। भारत 2021 में टी-20 विश्व कप और 2023 में 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगा। बिलिंग्स का मानना है कि उनकी स्पिन को बखूबी खेलने की काबिलियत से वह अच्छी स्थिति में होंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके बिलिंग्स ने 'स्काईस्पोर्ट्स' से कहा कि मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिससे मैं अन्य खिलाड़ियों की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता हूं। स्पिन के खिलाफ मेरे खेल में मुझे विभिन्न फ्रेंचाइजी के अनुभवों से फायदा मिला, विशेषकर आईपीएल में। उन्होंने कहा कि मुझे चेन्नई और दिल्ली में टर्निंग पिचों पर सफलता मिली। मुझे इस पर काम करते रहना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि वनडे फॉर्मेट हो या फिर टेस्ट मैच, उपमहाद्वीप में मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता हूं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं लंबे फॉर्मेट में अच्छा करना चाहूंगा। उनतीस साल के खिलाड़ी ने 16 वनडे और 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। लेकिन 2015 से पदार्पण करने के बाद वह इंग्लैंड की टीम में नियमित नहीं हो पाए हैं लेकिन जब आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल किया गया तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।

Story first published: Saturday, August 1, 2020, 18:15 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+