Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: UAE में दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में मैच देखने की छूट, गांगुली ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। 19 सितंबर से आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में होने जा रहा है। इस बार की इस लीग में कोरोना वायरस की वजह से खिलाड़ियों व आईपीएल से जुड़े कर्मचारियों को बायो बबल माहौल में रहना होगा। बायो बबल' या जैविक सुरक्षित वातावरण एक ऐसा माहौल या स्थिति को तैयार करना है जहां खिलाड़ियों व टूर्नामेंट से जुड़े लोगों का बाहरी कनेक्शन पूरी तरह टूट जाए। वहां सब कुछ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) के नियमों के तहत होगा।

आईपीएल 2020 का आयोजन खाली स्टेडियम में किया जाएगा। जिसका मतलब यह था कि प्रशंसक अब स्टेडियम में नहीं, बल्कि टीवी में ही मैच का आनंद ले सकेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब आईपीएल 2020 बिना दर्शकों के होगा। अब तक सभी आईपीएल के 12 सीजन में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरे रहते थे। निश्चित रूप से फैंस स्टेडियम में आने वाले मजे को मिस करेंगे।

हालांकि स्टेडियम में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए एक खुशखबरी आ रही है। दरअसल, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल 2020 के कुछ मैच 30% दर्शकों के साथ हो सकते हैं।

हालांकि इस बात का अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हैं। सिर्फ सौरव गांगुली ने इस योजना के बारे में बात की है। अगर दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति मिलेगी, तो निश्चित रूप से यह फैंस के लिए काफी अच्छी खबर होगी।

सौरव गांगुली ने अपने एक बयान में कहा, 'आईपीएल 2020 में सीमित संख्या में दर्शक आ सकते हैं। वैसे इस बार अगर दर्शक स्टेडियम में नहीं आएंगे। तो टेलीविजन पर ज्यादा दर्शक देखेंगे। हर चीज में सकरात्मकता है। कोरोना वायरस के कारण आप नही चाहते कि लोग एक-दूसरे के करीब आए। लेकिन आप बहुत जल्द देखेंगे, कि 30% लोग समाजिक दुरी के साथ स्टेडियम में आ सकेंगे। यह वास्तव में जीवन को एक सामान्य स्थिति में लाने का एक प्रयास होगा। मुझे उम्मीद है कि यह वैक्सीन आने तक और 5-6 महीने चलेगा। इसके बाद सब ठीक हो जाएगा।'

Story first published: Saturday, September 5, 2020, 22:17 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+