स्पॉट फिक्सर आसिफ, बट, आमेर पर प्रतिबंध
दोहा। विश्वकप से ठीक पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विशेष न्यायाधिकरण ने शनिवार देर शाम क्रिकेट जगत का सबसे फैसला सुनाया। आईसीसी ने स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाये जाने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर पर कम से कम पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
क्रिकेट को झंकझोरने वाले स्पॉट फिक्सिंग मामले में आईसीसी ने बट्ट पर 10 वर्ष, आसिफ पर 7 वर्ष और आमेर पर 5 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है। इन तीनों पर इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त 2010 में लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। इसका खुलासा ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने सटोरिये पर किए गए अपने स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से किया था। मामले का खुलासा होने और इस सम्बंध में जांच शुरू होने के बाद आईसीसी ने तीनों को निलम्बित कर दिया था।
आईसीसी ने तीनों खिलाड़ियों को अपने निलम्बन के खिलाफ अपील करने की छूट दी थी। बट्ट और आमेर ने इसके खिलाफ अपील की, लेकिन आसिफ ने इससे इंकार कर दिया था। इन दागी खिलाड़ियों ने लंदन टेस्ट के बाद कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इन्हें विश्व कप टीम से भी बाहर रखा गया है।
जनवरी में इन खिलाड़ियों की छह दिवसीय पेशी हुई थी। इस दौरान आईसीसी द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने इस मामले को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान न्यायाधिकरण के सदस्यों ने खिलाड़ियों की दलील को नकार दिया था।
इसी मामले में लंदन के क्राउन प्रासिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने शुक्रवार को अपनी जांच का नतीजा सुनाते हुए तीनों खिलाड़ियों और ब्रिटेन के समाचार पत्र न्यूज आफ द वर्ल्ड के स्टिंग ऑपरेशन में शामिल सटोरिये मजहर माजिद पर घूसखोरी और षडयंत्र रचने सम्बंधी मुकदमा चलाने का फैसला किया है। इसे लेकर चारों को 17 मार्च को न्यायालय में पेश होना है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:57 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications