Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जोफ्रा आर्चर को दिया जा सकता है आराम

India Vs England: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है। इंग्लैंड टीम का मैनेजमेंट जोफ्रा आर्चर को टी-20 सीरीज के बाद आराम दे सकता है। बता दें कि इससे पहले जोफ्रा एल्बो इंजरी की वजह से चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे और उनके टी-20 व वनडे सीरीज में खेलने को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन पिछले चार टी-20 मुकाबले में आर्चर ने टीम की ओर से खेलते हुए टीम की ओर से सर्वाधिक 7 विकेट लिए हैं। माना जा रहा है कि वह पांचवा टी-20 मुकाबला भी आज खेलेंगे।

हालांकि जोफ्रा आर्चर ने फिटनेस को लेकर किसी भी तरह की मुश्किल नहीं दिखाई है और पिछले मुकाबलों में वह पूरी तरह से फिट नजर आए हैं। लेकिन इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट उन्हें अधिक दबाव से दूर रखने के इरादे से वनडे सीरीज में आराम दे सकता है। दरअसल आगामी एशेज सीरीज और टी-20 विश्वकप से पहले टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता है कि जोफ्रा आर्चर पर अधिक दबाव हो और वह टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं,लिहाजा टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है।

जोफ्रा आर्चर के आराम करने से इंग्लैंड की टीम में एक और गेंदबाज को शामिल करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने अभी तक तीन वनडे मुकबलों के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। बता दें कि तीनों वनडे मुकाबले 23, 26 और 28 मार्च को खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले महाराष्ट्र के पुणे में खेले जाएंगे। बता दें कि आज टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें टी-20 सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी।

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 10:50 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+