For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

IOA के गुडविल अंबेसडर सलमान खान रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को देंगे 1 लाख रुपए

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को 1 लाख 10 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उनके खेल को प्रोत्साहित करने के मकसद से सलमान ऐसा कर रहे हैं।

रियो : ओलंपिक कुश्ती के क्वॉर्टरफाइनल में हारीं विनेश फोगट और साक्षी मलिक

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन यानी आईओए के गुडविल अंबेसडर सलमान खान ने ट्वीट के ज़रिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हम सभी को अपने देश में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

देखिए सलमान खान का ट्वीट :

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि केंद्र सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए बहुत सहयोग कर रही है। ऐसे में हम सभी भारतीयों को भी कदम से कदम मिलाते हुए सरकार और देश के खिलाड़ियों की हरसंभव मदद करनी चाहिए।

सलमान ने यह घोषणा उस वक्त की है जबकि रियो ओलंपिक में भारत का निराशजानक दौर लगातार जारी है और अबतक भारत को कोई भी पदक नहीं मिला है। सलमान को इसी साल अप्रैल में आईओए ने गुडविल अंबेसडर नियुक्त किया था।

ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि आईओए का मानना था कि सलमान देश के युवाओं और खिलाड़ियों से काफी जुड़े हुए हैं। देशभर में बॉडीबिल्डिंग से जुड़े युवा इस 50 वर्षीय एक्टर को अपना यूथ आइकॉन मानते हैं।

पढ़ें : अपने चीनी प्रतिद्वंदी लिन डैन से 21-18, 11-21, 21-6 से हारकर बाहर हुए किदाम्बी श्रीकांत

सलमान की हालिया फिल्म सुल्तान भी कुश्ती से जुड़ी हुई थी, जिसमें कि सलमान ने एक पहलवान का किरदार निभाया था जो कि एक छोटे से कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करता है।

रियो ओलंपिक जाने से पहले सलमान ने भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी और इस बारे में ट्वीट भी किया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+