Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दो दिन से था तेज बुखार, अब कोरोना पॉजिटिव पाया गया ये बांग्लादेशी क्रिकेटर

Former Bangladesh captain Mashrafe Mortaza tested coronavirus Positive | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कई देश क्रिकेट शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं तो वहीं अब कोरोना वायरस के संक्रमण मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ाैतरी देखने को मिल रही है। अब क्रिकेट जगत में भी इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा। कई दिग्गज इसकी चपेट में भी आ चुके हैं। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने खुद पुष्टि की थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं अब खबर आई है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम का एक बड़ा खिलाड़ी भी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।

दो दिन से था तेज बुखार

दो दिन से था तेज बुखार

जी हां, खबर है कि बांग्लादेश के पूर्व कप्तान रहे मशरफे मुतर्जा कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं। इस बात की पुष्टि उनके छोटे भाई मोर्सलिन बिन मुर्तजा ने की। मुतर्जा को पिछले 2 दिन से तेज बुखार था। यही नहीं, उनकी सास 15 जून को कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। उनका ईलाज ढाका के अस्पताल में चल रहा है। वहीं मुशरफे मुर्तजा ने खुद को घर में आसोलेट कर लिया है। मशरफे मुर्तजा ने शुक्रवार को अपने सैंपल टेस्ट के लिए दिए गए थे और शनिवार को उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

टीम से बाहर हैं मुतर्जा

टीम से बाहर हैं मुतर्जा

इस समय पूरी दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। यही कारण है कि क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। मुर्तजा के क्रिकेट करियर की बात करें तो वे 36 टेस्ट और 220 वनडे मैच खेल चुके हैं। उनके नाम टेस्ट में 78 विकेट और वनडे में कुल 270 विकेट दर्ज हैं। 2019 विश्व कप में मुर्तजा का परफॉर्मेंस खास नहीं रहा था जिसके कारण उन्हें अब टीम से बाहर कर दिया गया है।

बांग्लादेश में 1 लाख से ज्यादा लोग हुए शिकार

बांग्लादेश में 1 लाख से ज्यादा लोग हुए शिकार

बता दें बांग्लादेश में कोरोना वायरस के 1 लाख 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिसमें 1399 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 43 हजार करीब लोग ठीक हो चुके हैं। गाैर हो कि बांग्लादेश टीम के ही कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई नफीस इकबाल हैं जो कि तमीम से पहले देश के लिए खेल चुके हैं, वो भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। वो फिलहाल चटगांव स्थित अपने घर में आइसोलेशन में रह रहे हैं।

Story first published: Saturday, June 20, 2020, 17:13 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+