स्टीव वॉ के मैनेजर ने की दिव्यांग भारतीय क्रिकेटरों की मदद, दिए इतने पैसे
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण कई लोग बेरोजगार हो गए। इसका शिकार ना सिर्फ आम आदमी बल्कि उच्च वर्ग के लोग भी हुए। खेल जगत पूरी तरह से 4 महीन तक ठप रहा। हालांकि अब धीरे-धीरे पटरी पर लाैट रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान रहे स्टीव वॉ के मैनेजर हार्ले मेडकल ने इस खराब दाैर के बीच भारत के विकलांग क्रिकेटरों की आर्धिक मदद की है।

दिए इतने पैसे
कोरोना काल में दुनियाभर के कई लोगों को काफी नुकसान हुआ है जिसमें कई लोगों से अपनी इनकम का जरिया ही खत्म हो चुका है ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्टीव वॉ के मैनेजर हार्ले मेडकाफ ने कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 100 दिव्यांग भारतीय क्रिकेटरों को वित्तीय मदद मुहैया कराई। हर क्रिकेटर को 5 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है।

100 खिलाड़ियों की मदद की
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया(पीसीसीएआई) के सचिव रवि चौहान ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ के मैनेजर हार्ले मेडकाफ ने कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 100 दिव्यांग भारतीय क्रिकेटरों को वित्तीय मदद मुहैया कराई। प्रत्येक क्रिकेटर को पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी गई।

400 दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद करने का है लक्ष्य
पीसीसीएआई ने एक बयान में कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 400 दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद की जाए। पीसीसीएआई हार्ले मेडकाफ, आनंद चुक्का और प्रवीण नल्ला के इसमें मदद करने के लिए शुक्रिया करना चाहेगा। चौहान के अनुसार मेडकाफ और चुक्का ने राशि जुटाई जबकि नल्ला ने एन-95 मास्क मुहैया कराए। बयान के अनुसार, 'ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का सहयोग करने और इन खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए शुक्रिया। चौहान ने कहा कि उन्होंने राज्य संघ से जरूरतमंद क्रिकेटरों की सूची देने को कहा था जिसके अनुसार यह राशि वितरित की गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
