यूएई में निकला भारतीय गेंदबाजों का दम, 32.4 ओवर में ले पाए सिर्फ 2 विकेट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार टीमों में से एक थी। लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि टीम सेमीफाइनल से लगभग बाहर होती दिख रही है। अगर-मगर के फेर में आकर ही टीम की उम्मीद जग सकती है, लेकिन यूएई में भारतीय गेंदबाजों का दम निकल गया। भारतीय गेंदबाज यूएई की दुबई पिच पर विकेट लेने से से तरह गए। उनकी खराब गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जाता है कि दो मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही ले सके।
भारत ने सुपर 12 ग्रुप दो में अपने दो मैच खेले। दोनों ही मैच टीम ने बुरी तरह से हारे हैं। सबसे पहले पाकिस्तान से हार मिली थी। भारत ने 152 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य को 17.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। बाबर आजम (68) और मोहम्मद रिजवान (79) ने नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेल भारतीय गेंदबाजों की खूब क्लास ली। मोहम्मद शमी इस मैच में सबसे महंगे साबित हुए थे, जिन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन दिए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। कीवी बल्लेबाजों ने मिले 11 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 14.3 ओवर में हासिल कर लिया। सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही 19 रन देकर 2 विकेट ले सके, लेकिन इनके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने इन दोनों मैचों में कुल मिलाकर 32.4 ओवर फेंके, लेकिन 2 विकेट ही ले सके।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ : ये रहे वो 5 कारण, जिनके चलते न्यूजीलैंड से हार गया भारत
सिर्फ गेंदबाजों ने ही नहीं बल्कि बल्लेबाजों ने भी पूरी तरह से निराश किया है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (57) की अर्धशतकीय पारी को छोड़ दें तो इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास नहीं कर सका। भारत ने अपने दो मैचों में विरोधी गेंदबाजों को हावी होने दिया। कुल 40 ओवर खेलते हुए भारत के 14 विकेट गिरे। पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत ने 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वे 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सके। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, भारत इन दोनों विभागों में पूरी तरह से फेल साबित हुआ है जिस कारण अब टीम सेमीफाइनल की दाैड़ से लगभग बाहर होती दिख रही है। भारत को सेमीफाइनल में जाना भी है तो उसे अपने बचे सभी तीन मैच जीतने होंगे वो भी बड़े स्कोर के साथ। साथ ही दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान भी अपना एक मैच हार जाए जो फिलहाल 3 मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान लगातार तीन जीत के साथ अपनी जगह पक्की कर चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
