आखिर क्यों वीवीएस लक्ष्मण को हिंदी सीखने के लिए एक साल ट्यूशन लेना पड़ा
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है, देश में करोड़ो लोग इस खेल के दीवाने हैं और पिछले कई दशक से इस खेल की लोकप्रियता में लगातार इजाफा ही हुआ है। टीवी पर भारत का मैच आ रहा हो तो करोड़ो लोग इसे देखते हैं। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी जितने लोकप्रिय होते हैं उसका हम सभी को अंदाजा है लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर कमेंट्री बॉक्स में जो लोग कमेंट्री करते हैं उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भारत में लंबे समय से अंग्रेजी में ही कमेंट्री होती आई है लेकिन पिछले कुछ समय से हिंदी भाषा में क्रिकेट कमेंट्री काफी लोकप्रिय हो रही है और यही वजह है कि बड़े-बड़े दिग्गज क्रिकेटिंग स्टार आपको हिंदी में कमेंट्री करते हुए दिख जाएंगे।

हिंदी कमेंट्री की लोकप्रियता बढ़ी
वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा, सुनील गावस्कर, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, जतिन सप्रू, संजग बांगड़, अजीत आगरकर जैसे कई दिग्गज आपको हिंदी में कमेंट्री करते हुए दिखते हैं। अहम बात यह है कि कई दिग्गज ऐसे भी हैं जोकि अंग्रेजी में कमेंट्री करते थे और हिंदी में उनका हाथ तंग है बावजूद इसके वो हिंदी की लोकप्रियता के चलते हिंदी में कमेंट्री करते हैं। आपने वीवीएस लक्ष्मण को हिंदी में कमेंट्री करते हुए देखा होगा और उनकी हिंदी औरों से अलग भी है। इसकी वजह है कि वह आंध्र प्रदेश से आते हैं और हिंदी उनकी मातृ भाषा नहीं है। लेकिन हिंदी कमेंट्री के लिए उन्होंने बकायदा हिंदी की क्लास ली है।

दिग्गजों ने हिंदी में कमेंट्री की
स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी इंडिया के प्रमुख संजोग गुप्ता ने बताया कि आईपीएल के इस सीजन को लेकर ना सिर्फ प्रसारक बल्कि कमेंटेटर भी उत्साहित हैं। हिंदी आज का सबसे बड़ा बाजार है। पिछले सीजन में जितने दर्शकों ने आईपीएल देखा उसमे दो तिहाई लोगों ने हिंदी कमेंट्री देखी। पहले अंग्रेजी कमेंट्री का बोलबाला था लेकिन अब समय बदल गया है अब ज्यादातर लोग हिंदी में क्रिकेट देख रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ भी हिंदी कमेंट्री में हाथ आजमा चुके हैं।

एक साल तक सीखी हिंदी
वीवीएस लक्ष्मण की हिंदी अच्छी नहीं थी लेकिन वो जानते थे कि हिंदी काफी लोकप्रिय है इसी वजह से उन्होंने अपनी हिंदी को बेहतर करना शुरू किया। उन्होंने एक साल तक हिंदी की ट्यूशन ली, वह हर हफ्ते में 2-3 दिन हिंदी की ट्यूशन लेते थे। लक्ष्मण अपनी हिंदी को लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
