Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आंकड़ों से जानिए आखिर कैसे मुंबई की टीम पड़ रही है दिल्ली कैपिटल्स पर भारी

IPL 2020 Final MI vs DC: Timing | Match Stats | Squad | Venue | Live Streaming | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल में आज निर्णायक मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है, दोनों ही टीम आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि दिल्ली पहली बार इस खिताब को जीतने मैदान पर उतरेगी। आंकड़ों के आधार पर अगर दोनों ही टीमों की तुलना करें तो मुंबई इंडियंस की टीम कहीं ज्यादा मजबूत नजर आती है। लेकिन इस सीजन में दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के मुकाबले मुंबई के पास कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो आंकड़ों में उन्हें पछाड़ सके।

बल्लेबाजी के आंकड़े

बल्लेबाजी के आंकड़े

शिखर धवन ने इस सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं और दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मुमकिन है कि आज वह ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर सकते हैं। मुंबई की टीम की बात करें तो उनके पास कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो 500 से अधिक रन इस सीजन में बना सका हो। लेकिन मुंबई के तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दिल्ली की तुलना में कहीं बेहतर हैं। दिल्ली के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टॉयनिस के नाम 603, 454, 352 रन हैं। वहीं मुंबई के तीन शीर्षक्रम के बल्लेबाज इशान किशन, क्विंटन डी कॉक और सूर्य कुमार यादव के नाम 483, 483 461 रन हैं।

दोनों की गेंदबाजी के आंकड़े

दोनों की गेंदबाजी के आंकड़े

दोनों टीमों के गेंदबाजों की बात करें तो मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। बुमराह के नाम 27 विकेट है। उनका औसत13.92, इकोनॉमी 8.23 का है। वहीं बोल्ट ने अभी तक 22 विकेट लिए हैं, उका औसत 19.40 और इकोनॉमी 8 का है। वहीं दिल्ली के दो सबसे सफल गेंदबाजों की बात करें तो कैगिसो रबाडा के नाम सर्वाधिक 29 विकेट हैं, उनका औसत 17.79 व इकोनॉमी 8.23 का है। जबकि एनरिक नॉर्खिया के नाम 20 विकेट हैं। उनका औसत 24.35 व इकोनॉमी 8.34 का है।

अहम आंकड़े

अहम आंकड़े

आईपीएल का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाना है, यहां अभी तक खेले गए मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक यहां पर कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमे से 2 बार मुंबई को जीत मिली है, जबकि 5 मैच में मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली ने यहां आजतक 10 मैच खेले हैं, जिसमे से 5 में दिल्ली ने जीत दर्ज की है और 5 मैच में उसे जीत मिली है। आजतक दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक 27 मैच खेले गए हैं, जिसमे से मुंबई को 15 मैचों में जीत मिली है जबकि दिल्ली को 12 मैच में जीत मिली है।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 15:08 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+