चैम्पियंस लीग : वॉरियर्स के 100 रन पूरे (लीड-1)
वॉरियर्स की ओर से कोलिन इंग्राम 44 और मार्क बाउचर बिना खाता खोले खेल रहे हैं।
वॉरियर्स का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज एश्वेल प्रिंस के रूप में गिरा। वह पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवे जैकब्स 12वें ओवर में 41 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।
शुक्रवार को किंग्समीड मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को 52 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हुई।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications