CSK vs MI: टॉस के दौरान धोनी ने सोशल डिस्टेंसिंग पर लिये मजे, पूछा- क्या स्लिप लगा सकते हैं
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच टी20 क्रिकेट की सबसे मशहूर लीग का आगाज आज हो गया है। शनिवार को इस लीग का आगाज करते हुए चेन्नई और मुंबई की टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरी। चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान मैदान पर फैन्स को 437 दिन बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी देखने को मिली। हालांकि मैदान पर धोनी की वापसी भी शानदार तरीके से हुई और उन्होंने टॉस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मजे ले लिये।
और पढ़ें: IPL 2020: लाइव मैच में बज रही नकली तालियां, फैन वॉल पर दर्शक, जानें आप कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा
उल्लेखनीय है कि धोनी ने पिछले महीने 15 अगस्त को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था लेकिन वह क्रिकेट के मैदान से पिछले 14 महीने से दूर चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने साफ किया था कि वह आईपीएल में सीएसके के लिये खेलना जारी रखेंगे।
और पढ़ें: IPL 2020, CSK vs MI: पूरी तरह से खाली नहीं है अबु धाबी का स्टेडियम, स्टैंड में दिखे दर्शक

टॉस के दौरान धोनी ने लिये सोशल डिस्टेंसिंग पर मजे
आईपीएल के 13वें सीजन के पहले महामुकाबले में जब शेख जायद स्टेडियम पर एमएस धोनी टॉस के लिये आये तो मजाक करने से नहीं चूके और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मजे लिये। धोनी ने टॉस जीतने के बाद अपना फैसला सुनाने के लिये कुछ वक्त लिया और इस बीच कॉमेंटेटर मुरली कार्तिक से मजाक में सवाल पूछा।
धोनी ने कार्तिक से सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मजाक किया और पूछा कि हम जानना चाहते हैं कि क्या हम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मैदान पर एक स्लिप रख सकते हैं। धोनी की यह बात सुनकर कार्तिक और रोहित दोनों ही जोर से हंसने लगे।

धोनी ने बताया क्यों करना चाहते हैं गेंदबाजी
इसके बाद धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिस पर कार्तिक ने ऐसा निर्णय लेने के पीछे का कारण जानना चाहा। इसके जवाब में धोनी ने बताया कि ऐसा करने के पीछे का कारण ओस है।
उन्होंने कहा,'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं क्योंकि शाम होते ही ओस का असर ज्यादा दिखाई देता है। विकेट को अच्छी स्थिति में रखने के लिए यहां पर लगातार पानी दिया जाता है जो कि शुरुआत में गेंदबाजों के लिये मददगार साबित हो सकती है।'

162 रन पर ढेर हो गई मुंबई
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले 6 ओवर में 50 रन पूरे कर लिये लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और मुंबई की टीम को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। सीएसके के लिये पीयूष चावला ने पहली सफलता दिलाई लेकिन इसके बाद लुंगी एंगिडी ने 3 विकेट, जडेजा-चाहर ने 2-2 विकेट और सैम करन ने एक विकेट हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications