Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संगकारा पहुंचे लारा के करीब

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कप्तान संगकारा के दोहरे शतक की बदौलत श्रीलंका एक मज़बूत स्थिति की ओर बढ़ रही है.

संगकारा ने अपने करियर का सातवां दोहरा शतक बनाया और उनके कुल शतकों की संख्या 23 हो गई है.

इसके साथ ही श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा सबसे ज़्यादा दोहरे शतक बनाने वाले तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन 12 शतक के रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर काबिज़ हैं. उनके बाद हैं वेस्ट इंडीज़ के ब्रायन लारा जो नौ शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

इंगलैंड के वॉल्टर हैमंड के साथ अब संगकारा भी तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

लंचब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर रहा 457-2. संगकारा 219 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर आउट हुए. संगकारा ने दोहरा शतक बिना छक्का लगाए 29 चौकों के साथ बनाया है.

संगकारा के दोहरे शतक ने तो श्रीलंका का बड़ा स्कोर खड़ा कर ही दिया है लेकिन ऐसा करने में महेला जयवर्दने और तरंगा परनाविताना ने उनकी मदद की है.

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ तरंगा परनाविताना ने श्रीलंका के लिए 221 गेंदों में शतक बनाया. 100 रन बनाने के बाद वो भारत के तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा का शिकार हो गए.

दूसरा विकेट तिलकरत्ने दिलशान का था जो प्रज्ञान ओझा के हाथ लगा.

संगकारा और परनाविताना के बीच 174 रन की साझेदारी रही.

एसएससी के मैदान पर श्रीलंका की टीम अक्सर मेहमानों पर हावी रही है.

इस बार भी भारत पर वो हावी रहे.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था. एसएससी की विकेट गेंदबाज़ों के लिए थोड़ी धीमी नज़र आ रही है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+