| |
सानिया मिर्जा की बहन ने पोस्ट की 'ब्राइड टू बी' तस्वीर-
खबरों की मानें तो अनम मिर्जा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असादुद्दीन के साथ डेट कर रहीं हैं। दोनों अक्सर अपनी एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। 'ब्राइड टू बी' वाली तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अनम को शुभकामनाएं देने वालों का भी तांता लग गया है। इनमें से कई लोगों ने उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं और बधाईयां भी देनी शुरू कर दी हैं। इस तस्वीर के बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्दी ही निकाह करने वाले हैं। हालांकि अभी अनम और असादुद्दीन की ओर से इस बारे में कोई भी बात नहीं की गई है।
फराह खान भी कर चुकी हैं इशारा-
वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब असादुद्दीन से पूछा गया कि बड़ा दिन कब आने वाला है तो उन्होंने इतना ही कहा कि मैं जल्दी आपके पास वापस लौटूंगा। आपको बता दें कि 'ब्राइड टू बी' फैक्टर पहली बार अनम से नहीं जुड़ा है इससे पहले बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक फराह खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनम की ओर इशारा करते हुए 'ब्राइड टू' बी वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। फराह खान ने लिखा था कि पिल्लो टॉक, जब मिर्जा बहनें साथ हों तो उनके साथ समय बिताना जरूरी हो जाता है। बता दें कि फराह खान, सानिया मिर्जा की करीबी दोस्तों में शामिल हैं।
फिर भ्रष्टाचार की चपेट में भारतीय क्रिकेट, महिला क्रिकेटर को मिला मैच फिक्स करने का लालच

कई फोटोज में साथ दिखे हैं अनम और असादुद्दीन-
इससे पहले अनम और असादुद्दीन की कई फोटोज एक साथ देखी गई है जिससे आसानी से समझा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों से चल रही अटकलों के बीच अब ताजा फोटोज के साथ अब ये कयास भी तेज हो गए हैं कि जल्द ही असादुद्दीन और अनम के बीच निकाह हो सकता है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि अनम पेरिस में बैचलर पार्टी दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
