CWG 2018: संजीता चानू ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट। पिछले कॉमनवेल्थ यानी 2014 की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय वेटलिफ्टर संजीता चानू ने अपना लगातार दूसरा गोल्ड भी जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में सजीता ने 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।

आपको बता दें कि अब तक वेटलिफ्टिंग इवेंट में भारत को यह दूसरा गोल्ड मेडल मिला है। पहले दिन भारत की ही मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। इसी के साथ खेल के दूसरे दिन भारत अब मेडल टैली में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत के अब दो गोल्ड और एक सिल्वर है।

स्नैच में संजीता चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्नैच में पहले प्रयास में 81, दूसरे में 83 और तीसरे प्रयास में 84 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया। क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में 104 और दूसरे प्रयास में 108 किग्रा वजन उठाया। हालांकि तीसरे प्रयास में वह 112 किग्रा वजन उठाने से चूके गई।

Story first published: Friday, April 6, 2018, 8:20 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+