Tokyo Olympics 2020: ऐसा रहा 25 जुलाई में भारत का पूरा प्रदर्शन, कहीं हार तो कहीं जीत
टोक्यो: मीराबाई चानू के रजत पदक के साथ अपना खाता खोलने वाले भारत ने आज (25 जुलाई) दिग्गज शटलर और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु के मैच के साथ अपनी पहली जीत का स्वाद चखा। सिंधु ने इजराइल की केसिया पोलिकारपोवा के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।
25 जुलाई को भारतीय एक्शन का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
शूटिंग
5:30 AM: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल, मनु भाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं
6:30 AM: स्कीट पुरुषों की क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता में पहला दिन (मैराज अहमद खान, अंगद वीर सिंह बाजवा) अंगद 11वें और अहमद 25वें स्थान पर रहे। दोनों सोमवार 26 जुलाई को क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन फिर से एक्शन में होंगे।
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक
6:30 AM: महिला क्वालिफिकेशन में प्रणति नायक ऑल-अराउंड फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में विफल
रोइंग
6:40 AM: लाइटवेट मेन्स डबल स्कल्स रेपेचेज 2 (अर्जुन लाल जाट, अरविंद सिंह) - सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करते हुए तीसरे स्थान पर रहे
बैडमिंटन-
महिला एकल ग्रुप प्ले स्टेज - ग्रुप जे (पीवी सिंधु बनाम इजराइल की केन्सिया पोलिकारपोवा) - सिंधु ने 21-7, 21-10 से जीत दर्ज की
टेनिस-
7:30 AM: महिला डबल्स का पहला राउंड (सानिया मिर्जा/अंकिता रैना बनाम ल्यूडमिला किचेनोक/यूक्रेन की नादिया किचेनोक) - सानिया/अंकिता 6-0, 6-7, 8-10 से हार गईं
नौकायन (सेलिंग)
8:35 AM: महिला वन पर्सन डिंगी - लेजर रेडियल - रेस 01 (नेत्रा कुमानन) - 33वें स्थान पर (इसके बाद रेस 02 होगी)
शूटिंग
9:30 AM: 10 मीटर एयर राइफल पुरुषों का क्वालिफिकेशन राउंड (दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल)
टेबल टेनिस
10:30 AM: पुरुष सिंगल राउंड 2 (साथियान ज्ञानसेकरन बनाम सिउ हैंग लैम हांगकांग, चीन) - साथियान एक करीबी लड़ाई में 3-4 से हार गए
नौकायन (सेलिंग)
11:05 AM: मेन्स वन पर्सन डिंगी - लेजर - रेस 01 (विष्णु सरवनन) विष्णु पहले दिन के बाद 14वें स्थान पर। इसके बाद रेस 02 होगी
टेबल टेनिस
12:00 दोपहर: महिला एकल राउंड 2 (यूक्रेन की मनिका बत्रा बनाम मार्गरीटा पेसोत्स्का) - मनिका बत्रा ने मार्गरीटा पेसोत्स्का को 4-3 से हराया
मुक्केबाजी
दोपहर 1:30 बजे: महिला फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) - राउंड (मैरी कॉम बनाम डोमिनिकन गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडेज गार्सिया) - मैरी कॉम ने मिगुएलिना हर्नांडेज गार्सिया को 4-1 से हराया
हॉकी
3:00 दोपहर: पुरुष पूल ए (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) भारत ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से हार गया
मुक्केबाजी-
3:06 PM: मेन्स लाइटवेट (57-63 किग्रा) - राउंड ऑफ 32 (मनीष कौशिक बनाम ग्रेट ब्रिटेन के ल्यूक मैककॉर्मैक) मनीष कौशिक ल्यूक मैककॉर्मैक से 1-4 से हारे
तैराकी-
3:32 दोपहर: महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 1 (माना पटेल) 39वें स्थान पर रहने के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल
तैराकी-
4:26 दोपहर: पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट 3 (श्रीहरि नटराज) नटराज कुल 27वें स्थान पर रहने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
