Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: अबू धाबी में मुंबई इंडियंस कैम्प में जुड़े क्रुणाल और हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली: अब आईपीएल का सीजन भी जल्द ही आएगा। इस समय मुंबई इंडियंस की टीम अबू धाबी में ट्रेनिंग कर रही है। यह टीम अच्छी तैयारियों के लिए मशहूर है और भारतीय टी20 लीग के दूसरे लेग में पहला मुकाबला भी एमआई और सीएसके के बीच होना है। दुबई का चरण 19 सितंबर से शुरू हो रहा है।

पांच बार की चैम्पियंस मुंबई इंडियंस के लिए शायद आईपीएल में एक ब्रेक जरूरी था। हो सकता है यह टीम अब अलग अंदाज में मारकाट मचाए क्योंकि कोरोना के चलते स्थगित होने से पहले भारत में रोहित शर्मा एंड कंपनी को 7 मैचों में केवल चार जीत मिली जबकि 3 में हार। यह आंकड़ा उतना बुरा नहीं लेकिन मुंबई बेस्ट फ्रेंचाइजी के स्तर का नहीं है। खैर, अब उम्मीदे हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस के सितारे थोड़ा लेट ही चमकते हैं।

अंक तालिका में 8 अंक लेकर चौथे स्थान पर सवार मुंबई इंडियंस की टीम के साथ अब हार्दिक और क्रुनाल पांड्या भी जुड़ चुके हैं। सोशल मीडिया पर हरदम सक्रिय रहने वाले इन फ्रेंचाइजियों के ट्विटर हैंडल बहुत सारी जानकारियां देते रहते हैं। पांड्या बंधुओं का स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है- हमारे पांड्या ब्रदर आ गए।

एक फोटो भी शेयर की है, दोनों भाई कैजुअर कपड़े पहनते हुए अपने मस्तमौला अंदाज को झलका रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें दोनों भाइओं का अगमन दिखाया गया है। दोनों भाई आ रहे हैं और टीम होटल में जा रहे हैं जहां पर वे फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएंगे। दोनों ने कैमरे को देखने के बाद फ्लाईंग किस दी। फ्रेंचाइजी ने एक रिएक्शन वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दोनों भाई यूएई में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने यहां पर जीत की उम्मीद जताई है और साथ ही भारत के वर्ल्ड कप जीतने की भी बात की है। वैसे हार्दिक अभी लय में नहीं है। उन्होंने भारत में हुई आईपीएल 2021 मैचों में केवल 8.66 की औसत के साथ 52 ही रन बनाए, स्ट्राइक रेट भी 118.18 का रहा, ऊपर से एक भी गेंद नहीं फेंक सके।

क्रुनाल ने उन 7 मैचों में 100 रन बनाए जिसमें 131.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 16.66 की औसत से रन बनाए। उन्होंने साढ़े सात के रन रेट के साथ तीन विकेट भी लिए।

Story first published: Thursday, August 26, 2021, 19:32 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+