दूध का गिलास सिर पर रखकर दिखाया तैराकी का अगला लेवल, नहीं गिरी एक भी बूंद- VIDEO
नई दिल्ली: क्या कभी आपने सिर पर दूध का गिलास रखकर चहल-कदमी की है? यह बहुत आसान नहीं है लेकिन किया जा सकता है और अगर आपसे गिलास को सिर पर रखते हुए भागने के लिए कहा जाए तो यह काम काफी मुश्किल हो जाएगा, और अगर बात उस गिलास के साथ सीधा तैराकी करने की हो तो आप कल्पना कर सकते हैं यह कितना पेचीदा है। इसके बावजूद ऐसा हुआ है और जिस बखूबी तरीके से हुआ है, उसका वीडिया भी वायरल हो रहा है।

तैराकी का आला दर्ज का प्रदर्शन-
तैराकी एक ऐसी कला है जो शारीरिक मांसपेशियों में खास तालमेल के साथ जबरदस्त एन्ड्यूरेंस की डिमांड रखती है और यह रिदम दर रिदम आगे बढ़ती है। तैराकी का आला दर्ज का नमूना ओलम्पिक तैराक और पांच बार की गोल्ड मेडलिस्ट केटी लेडेकी है। उन्होंने दूध की एक बूंद गिराए बिना यह कारनामा किया है जिस पर विश्वास करने के लिए आपको उनका नया वीडियो देखना होगा जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर पोस्ट किया है।

दूध की एक बूंद गिराए बिना तैराकी की-
केटी ने हाल ही में एक स्विमिंग पूल में अपने सिर पर चॉकलेटी दूध के साथ ऐसा संतुलन बनाया कि अविश्वसनीय क्लिप बन गई जिसको साझा करने के लिए इंस्टाग्राम से बेहतर जगह हो नहीं सकती थी। कैटी ने अपने जीवन में अनगित बार तैराकी की है लेकिन उन्होंने भी इस अनुभव को अपने तैराकी जीवन के बेस्ट में से एक करार दिया है।
मुझे कोहली का सपोर्ट था, पर धोनी ने पहले ही बता दिया था मैं 2019 वर्ल्ड नहीं खेलूंगा- युवराज सिंह
यहां देखें वीडियो-
उन्होंने इस क्लिप को कैप्शन के साथ साझा किया, "संभवतः मेरे करियर की सबसे अच्छी तैराकी में से एक है! आप एक बूंद को भी गिराए बिना क्या कर सकते हैं?"
इस क्लिप की शुरुआत केटी ने चॉकलेट दूध से भरा गिलास उठाकर अपने सिर पर रखने से की। फिर, वह ग्लास को संतुलित करती हैं और तैरना शुरू करती हैं। वह एक बार भी अपना संतुलन खोए बिना पूल को कवर करती हैं। अंत में पहुंचने के बाद, वह दीवार के सहारे आराम करते हुए गिलास से एक घूंट दूध पीती हैं।

केटी की तारीफ करते थक नहीं रहे लोग-
वीडियो पोस्ट करने के बाद, यह तुरंत वायरल हो गया और 1 लाख से अधिक बार देखा गया। कई फैंस ने यह वीडियो पसंद किया है और कमेंट में टिप्पणी की है। उनकी तारीफ करते हुए ये कमेंट आप यहां पर देख सकते हैं-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



