For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रियो ओलंपिक : भारोत्तोलन में भारत को हाथ लगी निराशा, सतीश कुमार रहे चौथे स्थान पर

रियो डि जेनेरियो। रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवलिंगम चौथे दिन बुधवार को पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग के ग्रुप बी मुकाकबले में चौथे स्थान पर रहे। कुल 6 प्रतिभागियों के बीच सतीश ने कुल 329 किलोग्राम का भार उठाया। इसमें टॉप पर रहे कोलंबियाई भारोत्तोलक आंद्रेस मौरीसिया काईसेडो पीद्राहीता ने उनसे 17 किलोग्राम ज्यादा वज़न उठाया। ओलंपिक : हॉकी में भारतीय महिला टीम की आॅस्ट्रेलिया के हाथों 6-1 से करारी हार, पदक की उम्मीदें ख़त्म

पहले प्रयास में सतीश ने 143 और दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम भार उठाया। हालांकि, तीसरे प्रयास में वह 153 किलोग्राम भार नहीं उठा सके। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में सतीश ने पहले प्रयास में 176 और दूसरे प्रयास में 181 किलोग्राम भार उठाया। जबकि तीसरे अटेम्प्ट में 186 किग्रा भार उठाने से चूक गए।

तीसरे स्थान पर रहे जर्मनी के भारोत्तोलक निको म्यूलर से महज तीन किलोग्राम भारत सतीश कम उठा पाए। हालांकि, म्यूलर का भी क्लीन एंड जर्क में बेस्ट प्रदर्शन सतीश के बराबर ही यानी 181 किलोग्राम ही रहा। इस मुकाबले के ग्रुप बी मैच बुधवार को होंगे। इसके बाद टॉप 3 रहने वाले भारोत्तोलक पदक पाएंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+