MI vs RCB : रोहित शर्मा हुए रन आउट, IPL इतिहास में दर्ज किया शर्मनाक रिकाॅर्ड
चेन्नई : आईपीएल सीजन-14 का आगाज मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के मुकाबले के साथ शुरू हो चुका है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीता और मुंबई को बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। क्रिस लिन के साथ ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने संभलते हुए अच्छी शुरूआत दिलाई। लेकिन चाैथे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने रन आउट के रूप में विकेट गंवा दिया। इसी के साथ रोहित के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हुआ।
दरअसल, रोहित आईपीएल इतिहाल में 36 बार रन आउट हुए। वह 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित 11 बार खुद आउट हुए तो 25 बार दूसरे बल्लेबाज के चलते आउट हुए हैं।
ऐसे हुए रन आउट
रोहित भले जल्दी आउट हो गए, लेकिन टूर्नामेंट का पहला छक्का उनके बल्ले से ही निकला है। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर क्रिस लिन ने शॉट खेला। दूसरू ओर रोहित ने एक रन चुराने के चक्कर में दौड़ लगा दी। रोहित क्रीज से काफी बाहर निकल चुके थे, लेकिन इतने में क्रिस लिन ने उन्हें वापिस लौटने के लिए कहा। इसी बीच कोहली ने गेंद सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर चहल के पास फेंकी। चहल ने फुर्ती दिखाते हुए कप्तान रोहित को रन आउट कर पवेलियन भेज दिया। बता दें कि रोहित का यह आईपीएल करियर का 201वां मैच रहा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (c), क्रिस लिन, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मार्को जानसेन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली (c), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स (wk), ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैनियल क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications