IPL 2020 : रैना को सता रही है सुशांत की याद, शेयर किया भावुक कर देने वाला वीडियो
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो साफ दर्शाती हैं कि उनकी पूरी प्लानिंग के तहत हत्या की गई है। मामला अब सीबीआई के पास है और फैंस को भरोसा है कि सच जल्द सामने आएगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना भी सुशांत की माैत के सदमे से उभर नहीं रहे हैं। जहां कई क्रिकेटर्स आईपीएल की ओर ध्यान लगाए हुए हैं, तो इस बीच रैना को सुशांत की याद सता रही है। भला सताए भी क्यों ना, उन्होंने जो अपना एक खास दोस्त जो खोया है।

शेयर किया भावुक कर देने वाला वीडियो
रैना इस वक्त दुबई में हैं। वो तात दुबई होटल में ठहरे हैं जहां अकेले कमरे में बैठकर वह इंतजार कर रहे हैं कि सुशांत के कातिलों को सजा मिले। वो सच सामने आए जिसे दुनिया जानना चाहती है। रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्क्रीन पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर है। वहीं, बैकग्राउंड में सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'जां निसार' चल रहा है। यह वीडियो काफी इमोशनल है।
|
पहले शेयर की थी पुरानी तस्वीर
इससे पहले रैना ने हाल ही में ट्वीट करते हुए सुशांत के साथ पुरानी तस्वीर साझा की। इस फोटो में सुशांत सिंह के लम्बे बाल हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम करते हुए सुशांत सिंह ने बाल लम्बे किये थे। उस समय की इस फोटो में सुरेश रैना और सुशांत सिंह एक साथ हैं। रैना ने लिखा, ''भाई अब भी दुःख होता है पर मैं जानता हूँ कि सच की जीत होगी।''
|
धोनी की बायोपिक में दिखे थे
सुशांत बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है। साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत मुख्य किरदार निभाते दिखे थे। क्रिकेट फैंस ने सुशांत के रोल को काफी पसंद किया था। यहां तक कि सुशांत ने क्रिकेट के गुण भी हासिल कर लिए। सचिन तेंदुलकर ने तो सुशांत को क्रिकेट में उतरने की सलाह भी दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
