टीम इंडिया ने लगातार 9वें T-20 मैच में जीत दर्ज कर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। मैच में हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी के सामने कंगारू गेंदबाज फीके नजर आए। मैच में टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 194 रन बनाए। 194 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इसके साथ ही मैच में दो बड़े रिकॉर्ड भी बने। टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे अधिक टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
लगातार 9वीं टी-20 मैच में जीत दर्ज
टी-20 क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में भारतीय टीम का नाम भी दर्ज हो गया है। इस साल भारतीय टीम ने लगातार 9 टी-20 मैचों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा इस लिस्ट में अफगानिस्तान और पाकिस्तान का नंबर आता है।
अफगानिस्तान, लगातार 12 टी-20 मैच में जीत (2018-19)
अफगानिस्तान, लगातार 11 टी-20 मैच में जीत (2016-17)
पाकिस्तान, लगातार 9 टी-20 मैच में जीत (2018)
भारत, लगातार 9 टी-20 मैचों में जीत (2020)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टी-20 में सबसे बड़े रन चेज
198, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2016
195, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020
174, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017
169, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2017
इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद हैं। वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम आखिरी टी-20 में जीत के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। अहम बात यह है कि कोहली के अलावा दूसरे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी आज फॉर्म में नजर आए और शानदार अर्धशतकी पारी खेली। मैच में मैथ्यू वेड ने 32 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 10 चौके, एक छक्का लगाया। वहीं स्टीव स्मिथ की बात करें तो 38 गेंदों पर उन्होंने 46 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के 194 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम जबरदस्त जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
